{"_id":"69fcf5613998550f630494ee","slug":"hockey-legends-from-up-college-will-gather-on-the-newly-constructed-turf-varanasi-news-c-20-vns1056-1383902-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपी कॉलेज के नवनिर्मित टर्फ पर जुटेंगेे कॉलेज से निकले हॉकी के दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपी कॉलेज के नवनिर्मित टर्फ पर जुटेंगेे कॉलेज से निकले हॉकी के दिग्गज
विज्ञापन
यूपी कॉलेज के नवनिर्मित टर्फ पर नौ मई को पहली बार हॉकी के मुकाबले होंगे। इसमें यूपी कॉलेज से पढ़कर निकले ओलंपियन ललित उपाध्याय के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 24 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। शिवपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर यूपी कॉलेज में 8.37 करोड़ रुपये की लागत से एस्ट्रो टर्फ बना है।
यूपी कॉलेज को अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के टर्फ का प्रमाण पत्र दो महीने पहले ही दे दिया था। काशी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की इस अर्हता का पूरा करने वाला प्रदेश का पहला शहर बन गया है। साथ ही तीन एस्ट्रो टर्फ वाला भी प्रदेश का पहला जिला बनारस ही है। यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश प्रताप सिंह ने बताया कि नौ मई को होने वाली प्रतियोगिता में हॉकी के ओलंपियन खेलेंगे।
पहले यूपी कॉलेज में घास के मैदान पर हॉकी खेली जाती थी। घास पर धीमी और कलात्मक हॉकी खेली जाती है, लेकिन आज टर्फ की हाॅकी तेजी से खेली जाती है। वाराणसी में बीएचयू के अलावा लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में टर्फ पर हॉकी खेली जाती है। यूपी कॉलेज में बिछा यह काशी का तीसरा टर्फ है। यहां रात्रिकालीन मैच के लिए हाईमास्ट लाइट्स और इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड लगाया गया है।