{"_id":"68bc20d1641cb83e2606a9d0","slug":"hockey-bhu-won-due-to-charismatic-play-of-cousins-mohit-and-nishant-practice-on-astroturf-proved-beneficial-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: ममेरे भाई मोहित-निशांत के करिश्माई खेल से केवी बीएचयू जीता, एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करने का मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी: ममेरे भाई मोहित-निशांत के करिश्माई खेल से केवी बीएचयू जीता, एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास करने का मिला फायदा
Sat, 06 Sep 2025 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:24 PM IST
सार
वाराणसी के खिलाड़ियों ने लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में हाॅकी का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम की जीत के बाद दर्शक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय वाराणसी संभाग की विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Hockey: लखनऊ में खेली गई केंद्रीय विद्यालय (केवी) संगठन की राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता वाराणसी संभाग की टीम ने जीत ली है। केवी बीएचयू के खेल शिक्षक खेल शिक्षक कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि केवी के खिलाड़ियों को बीएचयू के हॉकी टर्फ पर खेलने का फायदा मिला। इस प्रतियोगिता में ममेरे भाइयों की जोड़ी ने चंडीगढ़ की टीम को नौ गोल से हराया। मोहित याद ने पांच और निशांत यादव ने चार गोल किए।
विज्ञापन
अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मैच वाराणसी और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी संभाग के खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया जबकि चंडीगढ़ के खिलाड़ी तालमेल के अभाव में संघर्षरत रहे। इसमें केवी बीएचयू के मोहित यादव ने पांच और उसके भाई निशांत यादव ने चार गोल किए।
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों के मैच ऑफिशियल सम्मानित
गुजरात में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोल चैंपियनशिप से लौटे भारोत्तोलन कोच व मैच ऑफिशियल डॉ. प्रमोद यादव का सम्मान बीएचयू के ब्रोचा मैदान पर हुआ। चैंपियनशिप में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. प्रमोद यादव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी घनश्याम यादव ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई। राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप अहमदाबाद में 24 से 30 अगस्त तक खेली गई। राष्ट्रीय भारोत्तोलन संघ ने वाराणसी के दो रेफरी को नियुक्त किया था।
विज्ञापन