फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Yuva Shakti organization enraged over Sufi song, said - 'If Ali Maula can be played then why not bhajan'

अस्सीघाट पर बवाल: सूफी गीत पर भड़का हिंदू युवा शक्ति संगठन, बोले- 'अली मौला बज सकता है तो भजन क्यों नहीं'

Thu, 30 Nov 2023 12:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 30 Nov 2023 12:37 PM IST
सार

सूफी गीत गाए जाने पर हिंदू युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका कहना था कि अगर घाट पर अली मौला का सूफी गीत बज सकता है तो भजन-कीर्तन क्यों नहीं।

विज्ञापन
Hindu Yuva Shakti organization enraged over Sufi song, said - 'If Ali Maula can be played then why not bhajan'
सूफी गीत पर भड़का हिंदू युवा शक्ति संगठन - फोटो : संवाद

विस्तार

मानव गो सेवा संस्थान प्रयागराज और फखरुद्दीन अली अहमद मेमोरियल कमेटी की ओर से बुधवार को अस्सीघाट पर भाषा उत्सव का आयोजन हुआ। गंगातट पर शहनाई संग सूफी गीत और देशभक्ति के तराने गूंजे।

विज्ञापन

धर्मगुरुओं के सम्मान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने कहा कि काशी को समझना आसान नहीं हैं। जो दिखाई देती देता है वह काशी नहीं, बल्कि जो नहीं दिखाई देती है, वह काशी है। फादर डेनिस फिलीप, फादर सेम जोशुआ सिंह, भाई धर्मबीर सिंह, हाजी फरमान हैदर ने भी एकता के संदेश दिए। शहनाई के बादशाह उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के पौत्र आफाक हैदर ने साथियों संग शहनाई की धुन छेड़ी। साबिर सैफ अली चिश्ती ने साथियों संग सूफी गीतों से रुहानी महफिल सजाई। शायर डॉ. नायाब बलियावी, फरमूद इलाहाबद, मंजू यादव व सुशील कुशवाहा ने कलाम पेश किए। संचालन शायर नजीब इलाहाबादी ने किया। इस मौके पर डॉ. नाज फातमा, बाकर नकवी, बबीता जासवाल, अली नादिर, डॉ. शफीक हैदर, रत्नेश वर्मा, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सूफी गीतों का हुआ

कार्यक्रम के दौरान सूफी गीत गाए जाने पर हिंदू युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका कहना था कि अगर घाट पर अली मौला का सूफी गीत बज सकता है तो भजन-कीर्तन क्यों नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed