{"_id":"591dd2674f1c1b9c0cf241c6","slug":"hindu-yuva-bahini-workers-will-done-blood-on-the-occasion-of-cm-yogi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के जन्मदिन पर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 18 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच जून को हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। इस दिन वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने का निर्णय लिया है। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीष सिंह भोला ने बताया कि पूरे मंडल में एक हजार यूनिट रक्तदान कराने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके लिए पूरे मंडल में कार्यकर्ता रजिस्ट्रेशन का काम कर रहे हैं।
मंडल में संगठन के 13 हजार कार्यकर्ता हैं। इनमें अकेले बनारस में पांच हजार और बाकी गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली में कार्यकर्ता हैं।
इन सभी जिलों में रक्तदान शिविर कराया जाएगा। बनारस में आईएमए के सहयोग से रक्तदान कराने का निर्णय लिया गया है। नगर में 12 मंडल हैं। एक मंडल में 7 से 8 वार्ड हैं। इनके अलावा रामनगर महापालिका, गंगापुर नगर पंचायत और आठों ब्लॉकों के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे।
संगठन के कार्यकर्ता रक्तदान के इच्छुक कार्यकर्ताओं का नाम, पता, मोबाइल नंबर और पिछली बार रक्तदान कब किया था आदि की जानकारी जुटा रहे हैं।