फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu Youth Fills Muslim Woman Hair Partition with Vermilion Couple Had Eloped 15 Days Ago in varanasi

UP: हिंदू युवक ने भरी मुस्लिम युवती की मांग, 15 दिन पहले घर से भागे थे; दोनों को थाने लेकर पहुंचे परिजन

Sat, 30 May 2026 05:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 30 May 2026 05:19 PM IST
सार

Varanasi News: मिर्जामुराद के एक गांव में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती के मंदिर में विवाह करने का मामला चर्चा में रहा। करीब 15 दिन पहले घर से गए दोनों शनिवार को गांव लौटे तो मामला थाने पहुंच गया। युवती के परिजनों ने आपत्ति जताई। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Hindu Youth Fills Muslim Woman Hair Partition with Vermilion Couple Had Eloped 15 Days Ago in varanasi
वाराणसी में हिंदू युवक ने भरी मुस्लिम युवती की मांग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में हिंदू युवक और मुस्लिम युवती के विवाह का मामला शनिवार को पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। करीब पंद्रह दिन पहले घर से लापता हुए प्रेमी युगल के गांव लौटने के बाद मामला मिर्जामुराद थाने पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में घंटों तक पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवक और युवती एक ही गांव के निवासी हैं तथा अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि करीब एक पखवारा पूर्व दोनों अचानक घर से चले गए थे। इस दौरान उन्होंने किसी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया और साथ रहने लगे।
विज्ञापन


युवती के घर से अचानक गायब होने के बाद उसके परिजनों ने मिर्जामुराद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार तड़के प्रेमी युगल गांव लौट आया। इसके बाद युवक के परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते से परिजन थे नाखुश

सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने विवाह को लेकर आपत्ति जताई और अपनी बात पुलिस के समक्ष रखी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक बातचीत, समझौते के प्रयास और पंचायत का दौर चलता रहा। थाने पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों एवं तथ्यों की जांच शुरू की। युवती की उम्र, उसकी सहमति और अन्य कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। अब दोनों के सामने आने के बाद युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में सभी विधिक तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed