फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu organization protest at venue of prayer place

ईसाई मिशनरी के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, प्रार्थना सभा स्थल की दीवारों पर लिखा 'जय श्रीराम'

Mon, 31 Dec 2018 11:12 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization protest at venue of prayer place
प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के कटहरी गांव में प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा स्थल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाइक पर सवार प्रताप हिंदू सेना के कार्यकर्ता लेदुका बाजार से जुलूस निकालकर जय श्रीराम का जयघोष करते हुए कटहरी गांव पहुंचे।
विज्ञापन


प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया। प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। प्रार्थना सभा स्थल की दीवार पर जय श्रीराम लिखा। चंद्रसेन सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि हम सब हिंदू धर्म से जुड़े हैं। हमको इस बात का फख्र होना चाहिए।
विज्ञापन


आज हिंदू समाज को तोड़ने के लिए तमाम मिशनरियां काम कर रही हैं। हम सब को संगठित रह कर अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है। उन्होंने शनिवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर धर्म परिवर्तन पर लगाम लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कटहरी गांव में एक व्यक्ति लोगों को तरह तरह का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहा है। प्रत्येक रविवार तथा गुरुवार यह काम किया जाता है। पूर्व की सूचना के कारण रविवार को प्रार्थना सभा स्थल पर धार्मिक स्लोगन, प्रार्थना के बारे में लिखे लेख को चूना पोत कर साफ किया और जय श्रीराम लिख दिया। भारत में रहना है तो जय श्रीराम कहना है के नारे लगाए। 

हिरासत में लिए गए पांच लोग

Hindu organization protest at venue of prayer place
करमहीं गांव में धर्मांतरण का प्रयास कर रहे पांच व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम सूचना मिली कि उक्त गांव में कुछ लोग धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहे हैं।

मौके पर पुलिस पहुंची तो बिना किसी अनुमति के एक व्यक्ति के घर में ईसा मसीह की फोटो लगाकर धर्म परिवर्तन जैसी हरकत करते मिले रविन्द्र मौर्या, चंद्रबली मौर्या, साहब लाल यादव, सुभाष मौर्या और नन्हकू को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के मुताबिक उक्त गांव में काफी समय से ईसाई मिशनरियों के एजेंट प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियों में जुटे हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed