फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindu New Year procession held in Varanasi cheering Har Har Mahadev and Jai Shri Ram

Varanasi: हिंदू नव संवत्सर के स्वागत में निकली शोभायात्रा, गूंजा हर-हर महादेव व जय श्रीराम

Mon, 08 Apr 2024 05:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 08 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

वाराणसी के महेशपुर में नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकली। इस दौरान हर- हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Hindu New Year procession held in Varanasi cheering Har Har Mahadev and Jai Shri Ram
हिंदू नव संवत्सर के स्वागत में निकली शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू नव संवत्सर के स्वागत में महेशपुर में मंगल कलश यात्रा निकाली गई। प्रेमदास बाल संस्कार आश्रम से सोमवार को निकली कलश यात्रा में सर्व समाज की महिलाओं ने भागीदारी की। संतों के सानिध्य में निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय श्रीराम का जयघोष करते हुए चल रहे थे।

विज्ञापन


सोमवार को कलश यात्रा बाल संस्कार आश्रम से शुरू होकर महेशपुर, चांदपुर और शिवदासपुर होते हुए पुन: आश्रम पहुंची। सिर पर कलश लेकर महिलाएं शोभायात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते भर श्रद्धालुओं को लोगों ने शरबत पिलाया और फूल बरसाया। शोभायात्रा की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विशिष्ट अतिथि पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, शीतला प्रसाद यादव, राजेश भाटिया रहे। इस दौरान नंदलाल,ज्ञानचन्द्र पटेल,पिंटू यादव,मयंक,रामविलास इत्यादि लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed