फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   HindU new year 2022 welcomed in kashi varanasi worship maa ganga On first day wishing for happiness and prosperity

नवसंवत्सर का काशी में स्वागत: नव वर्ष के पहले दिन मां गंगा का दुग्धाभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना

Sat, 02 Apr 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 10:17 AM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच  करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा की पूजा-अर्चना की। 
 

विज्ञापन
HindU new year 2022 welcomed in kashi varanasi worship maa ganga On  first day wishing for happiness and prosperity
मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने वाराणसी शहर की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर हिंदू नव वर्ष के प्रथम दिवस पर मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया। बजरंग दल नेता निखिल त्रिपाठी 'रुद्र' के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दशाश्वमेध घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच काशीवासियों की सुख समृद्धि और मंगल कामना को लेकर करोड़ों देशवासियों की आस्था का प्रतीक माने जाने वाली मां गंगा की पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन


इस मौके पर शहर वासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए रुद्र ने कहा कि हम हिंदू नव वर्ष 2079 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं।

विज्ञापन

नव वर्ष में बेहतर कल की आशा

कोरोना संक्रमण के कारण बिता साल अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा, लेकिन भारत अतीत की ओर न देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी ने न केवल हमारे स्वास्थ्य को बर्बाद किया, बल्कि हमारे जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव छोड़ा। फिर भी, हमें नूतन वर्ष में एक बेहतर कल के लिए आशा और दृढ़ता बनाए रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां गंगा और ईश्वर से प्रार्थना है कि नव वर्ष हमें महामारी के बाद नई दुनिया को फिर से बसाने और नए सिरे से काम करने का अवसर देगा। इस अवसर पर निखिल त्रिपाठी 'रुद्र', विजय शंकर उपाध्याय, मनोज मौर्या, शुभम त्रिपाठी, अमित वर्मा, दिनेश कुमार, बन्धु यादव, बाबू सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed