{"_id":"5c14e325bdec2253b9699798","slug":"hindi-medium-students-learn-multi-language-under-ek-baharat-shresth-bharat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत हिंदी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे 'वणक्कम' और 'उंगल पेर एन्न'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत हिंदी स्कूलों के बच्चे भी बोलेंगे 'वणक्कम' और 'उंगल पेर एन्न'
Sat, 15 Dec 2018 04:49 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sat, 15 Dec 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सभी राज्यों में कक्षा आठ तक के स्कूली बच्चों को 22 भाषाओं से परिचित कराया जा रहा है। 31 दिन के भाषा संगम पाठ्यक्रम में बच्चे हर दिन एक नई भाषा से जुड़ी जानकारियां मसलन, कैसे बोली जाती है, किस राज्य में बोली जाती है? के बारे में जानेंगे। बच्चों को भाषा से संबंधित पांच वाक्य भी सिखाए जा रहे हैं।
पाठ्यक्रम में संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज असमी, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, मलयालम, मणिपुरी, उड़िया, तमिल, तेलगू और उर्दू समेत 22 भाषाओं का सामान्य ज्ञान और इनके पांच वाक्य सिखाए जा रहे हैं। 20 नवंबर में शुरू हुआ यह पाठ्यक्रम 21 दिसंबर तक चलेगा। पाठ्यक्रम केवल जानकारी के लिहाज से लागू किया गया है।
इसकी परीक्षा नहीं होगी। आने वाले दिनों में एससीईआरटी, बाइट, डाइट और सीटीई भी इसी योजना के तहत क्रैश कोर्स चलाएंगे। बच्चों को 15 को उड़िया, 16 को पंजाबी, 17 को संस्कृत, 18 को संथाली, 19 को सिंधी और 20 को तमिल भाषा का ज्ञान कराया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईओएस विजय प्रकाश सिंह ने कहा कि योजना का उद्देश्य बच्चों में भारत की भाषाई विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्कूलों प्रमुखों के लिए इस एक्टिविटी को यूट्यूब पर अपलोड करना जरूरी किया गया है।

19 दिसंबर को इस तरह तमिल सीखेंगे बच्चे
हिंदी तमिल
नमस्कार वणक्कम्
आपका नाम क्या है उंगल पेर एन्न
मेरा नाम लक्ष्मी है एन पेर लक्ष्मी
आप कैसे/कैसी हैं नींगल एप्पडी इरुक्किरीर्गल
मैं ठीक हूं नान नंड्राग इरुक्किरेन
नमस्कार वणक्कम्
आपका नाम क्या है उंगल पेर एन्न
मेरा नाम लक्ष्मी है एन पेर लक्ष्मी
आप कैसे/कैसी हैं नींगल एप्पडी इरुक्किरीर्गल
मैं ठीक हूं नान नंड्राग इरुक्किरेन