फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindi Journlisam Day 2024: It is necessary to include public voice and public thinking in journalism.

Hindi Journlisam Day 2024:पत्रकारिता में लोकवाणी, लोकचिंतन को समाहित करना जरूरी

Fri, 31 May 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Hindi Journlisam Day 2024: It is necessary to include public voice and public thinking in journalism.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि पत्रकारिता में लोकवाणी, लोकचिंतन को समाहित करना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रो. हरिकेश ने कहा कि पत्रकारिता का प्रारम्भ पीड़ा से शुरू होकर स्वावलंबन की तरफ बढ़ रहा है। हम सभी को लोकचेतना के लिए लोकमत वाले पत्रकारों के जीवन को पढ़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि समाज में सही चीजों का निर्धारण करना संचार का प्रमुख कार्य है। पत्रकारिता ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके माध्यम से हम जनमानस से एक साथ बात कर सकते हैं। डॉ. विनोद सिंह ने कहा हम सभी अगले वर्ष हिंदी पत्रकारिता के 200वे वर्ष में प्रवेश करेंगे। पत्रकारिता की भाषा कभी साहित्यिक नहीं थी। वह हमेशा लोकभाषा के निकट रही। निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यदि हिंदी नहीं है तो आप कहीं भी सफल नहीं हैं। भारत के बाहर भी हिंदी पत्रकारिता का मूल्य है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed