फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hindi is an important part of our culture and heritage: Vice Chancellor

हिंदी हमारी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा : कुलपति

Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hindi is an important part of our culture and heritage: Vice Chancellor
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मातंगी प्रिया, भाषण मेें विपुल पांडेय, स्वरचित कविता पाठ में आनंद कुमार झा पहले स्थान पर रहे। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके प्रचार-प्रसार में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। निबंध लेखन में तान्या श्रीवास्तव दूसरे और रोहित कुमार प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में झंडू कुमार ने दूसरा और अवनीश कुमार राय ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वरचित कविता पाठ में शौर्या सिंह दूसरे, और ऋषि तिवारी तीसरे स्थान पर रहे। प्रो. रामपूजन पांडेय ने कहा कि हमारी संस्कृति, संस्कार और भारतीयता देववाणी संस्कृत की बेटी हिंदी के माध्यम से सर्वसुलभ भाषा बनकर एकता के भाव का संदेश देती है। स्वागत समन्वयक प्रो. जितेंद्र कुमार और संचालन प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed