Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hillary clinton to visit varanasi on 10 febuary

Varanasi News: भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली 10 फरवरी को देखेंगी हिलेरी क्लिंटन

Tue, 07 Feb 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
hillary clinton to visit varanasi on 10 febuary
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन तीन दिवसीय दौरे पर नौ फरवरी की शाम काशी पहुंचेंगी। उनके आगमन के मद्देनजर प्रशासन यहां की धर्म, कला और संस्कृति के विविध पहलुओं से उन्हें रूबरू कराने की तैयारी कर रहा है। इसके मद्देनजर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसरों ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। वहीं, हिलेरी क्लिंटन के आगमन को देखते हुए नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने भी शहर में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अफसरों के अनुसार, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री का फाइनल प्रोटोकॉल बुधवार को जारी होगा। अफसरों ने बताया कि अब तक की तैयारियों के अनुसार, हिलेरी क्लिंटन नौ फरवरी की शाम काशी पहुंचने पर नदेसर स्थित होटल में विश्राम करेंगी। 10 फरवरी की सुबह वह भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण करने जाएंगी। इसके बाद गंगा मेें उनके नौकायन और टेंट सिटी के साथ ही बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के भ्रमण के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि शाम के समय हिलेरी क्लिंटन दशाश्वमेध घाट की विश्व विख्यात गंगा आरती में शामिल हो सकती हैं। 10 फरवरी की रात नदेसर स्थित होटल में विश्राम करने के बाद 11 फरवरी की सुबह अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री दिल्ली लौट जाएंगी।
विज्ञापन

---------
पुलिस आयुक्त और डीएम ने किया निरीक्षण
वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन के मद्देनजर सोमवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दोनों अफसर गोदौलिया चौराहा पहुंचे। गोदौलिया चौराहे से अफसर पैदल ही दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती के स्थल को देखे। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रपति की आवाजाही से संबंधित मार्ग पर कहीं भी अतिक्रमण न रहे और न बिजली के तार लटकते दिखें। सड़क पर कहीं भी गड्ढे न हों। रूट डायवर्जन का मुकम्मल प्लान बनाया जाए। गौरतलब है कि राष्ट्रपति 13 फरवरी को कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed