{"_id":"59d4f4894f1c1bf2538b59c2","slug":"high-volatge-drama-in-azamgarh-police-station-after-muslim-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में हाई वोल्टेज ड्रामाः दूसरी शादी के लिए पहली को दिया तलाक, नई नवेली दुल्हन भी तलाक पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हाई वोल्टेज ड्रामाः दूसरी शादी के लिए पहली को दिया तलाक, नई नवेली दुल्हन भी तलाक पर अड़ी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 05 Oct 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ कोतवाली के हिरासत में युवक, थाने के बाहर पहली पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ कोतवाली में बुधवार दोपहर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। एक युवक पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर कर रहा था। पहली पत्नी की शिकायत पर जबतक पुलिस पहुंचती तबतक निकाह हो चुका था। पुलिस उसे कोतवाली ले आई।
पहली पत्नी की मांग पर काफी ना-नुकुर के बाद पति ने उसे तो तलाक दे दिया, लेकिन दूसरी भी तलाक के लिए अड़ गई। देर शाम तक कोतवाली में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी सलीम उर्फ कमर पुत्र शहीद अली की शादी तीन वर्ष पूर्व उजरा खातून पुत्री मो. इकराम निवासी बनावां गंभीरपुर से हुई थी। उजरा का आरोप है कि सलीम ने विदेश में नौकरी करने की बात बता शादी की थी।
विज्ञापन
दो लाख नगद, जेवर और सामान दहेज में लिया था, जबकि वो नाई का काम करता है। एक साल बाद काफी प्रताड़ित करने के बाद उसने उजरा को घर से निकाल दिया। तब से वो मायके में रह रही थी।
उसे पता चला कि मंगलवार को सलीम शहर कोतवाली के बदरका मोहल्ला निवासी अंजुम आरा पुत्री अली अहमद से दूसरी शादी कर रहा है। उजरा शादी रुकवाने के लिए शहर कोतवाली पहुंची।
पुलिस शादी रुकवाने के लिए पहुंची, लेकिन तब तक निकाह हो चुका था। पुलिस सलीम को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। रात होने की वजह से मंगलवार को कुछ नहीं हुआ।

Trending Videos
नई नवेली दुल्हन इस कारण मांग रही तलाक
कोतवाली के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह ही तीनों पक्ष कोतवाली में जमा हो गए। उजरा अपने पति से तलाक लेने पर अड़ी थी। वहीं सलीम दोनों पत्नियों को साथ रखने की बात कह रहा था। काफी ना-नुकुर के बाद पुलिस का हाथ चला तो उसने पहली पत्नी को तलाक दे दिया।
मामला तब बिगड़ा जब दूसरी पत्नी अंजुम ने भी पति को ठग बताते हुए उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने बताया की शादी से दो दिन पहले ही सलीम उसके यहां से 25 हजार रुपये ले गया है। वो भी तलाक की मांग पर अड़ गई।
समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस समझौता कराने में जुटी थी। मामले में महिला थाना की एसओ कल्पना मिश्रा ने कहा कि पहली पत्नी की शिकायत पर पति को हिरासत में लिया गया था। उसकी मांग के अनुसार पति ने उसे तलाक दे दिया है। दूसरी पत्नी भी तलाक के लिए अड़ी हुई है। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।