फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   High alert in Varanasi before ASI survey of Gyanvapi masjid Muslim side announces boycott

Gyanvapi : ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे से पहले वाराणसी में हाई अलर्ट, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार का एलान

Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jul 2023 12:02 AM IST
सार

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का वैज्ञानिक सर्वे कराने का काम आज सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। इस सर्वे को लेकर वाराणसी जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी।

विज्ञापन
High alert in Varanasi before ASI survey of Gyanvapi masjid Muslim side announces boycott
ज्ञानवापी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम आज सुबह सात बजे से ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे शुरू करेगी। इसके लिए एएसआई की 30 सदस्यीय टीम बनारस पहुंच गई है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने भी की है। हिंदू पक्ष ने जहां सर्वे में सहयोग की बात कही है। प्रशासन ने शहर में हाई अलर्ट किया है। 

विज्ञापन


वहीं, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जिला जज के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का हवाला देकर सर्वे की तिथि आगे बढ़ाने की मांग रखी। साथ ही कहा कि सोमवार को सर्वे में शामिल नहीं होंगे और उसका बहिष्कार करेंगे। उधर, ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतेगी।
विज्ञापन


जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने बीते शुक्रवार को आदेश दिया था कि ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का एएसआई वैज्ञानिक जांच करे। साथ ही रिपोर्ट बनाकर चार अगस्त तक दे और बताए कि क्या मंदिर तोड़कर उसके ऊपर मस्जिद बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वाराणसी के जिला जज बोले- वैज्ञानिक जांच करके बताएं क्या मंदिर के ऊपर बनाई गई है मस्जिद

रविवार देर रात डीएम और सीपी ने की बैठक

High alert in Varanasi before ASI survey of Gyanvapi masjid Muslim side announces boycott
डीएम संग बैठक के बाद बार निकलते हिंदू पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

रविवार देर शाम एएसआई के एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर प्रो. आलोक त्रिपाठी ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम से मुलाकात करके सर्वे से जुड़े दोनों पक्षकारों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया। एएसआई के कहने पर पुलिस आयुक्त और डीएम ने रविवार की देर रात अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी और हिंदू पक्ष के साथ अलग-अलग बैठक की। बैठक में अदालत के आदेश का हवाला देकर शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे का काम संपन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि एएसआई की टीम शहर में आ गई है। अदालत के आदेशानुसार, सोमवार सुबह से ज्ञानवापी परिसर में सर्वे का काम शुरू होगा।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष का दावा- मुख्य गुंबद के नीचे एक और शिवलिंग, बोले- आती है धप-धप की आवाज

सर्वे के दौरान ये लोग रहेंगे मौजूद

High alert in Varanasi before ASI survey of Gyanvapi masjid Muslim side announces boycott
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की 30 सदस्यीय टीम के अलावा हिंदू पक्ष की चार वादिनी महिला व उनके चार अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। मसाजिद कमेटी से भी चार लोगों और उनके चार अधिवक्ताओं को रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा जिला शासकीय अधिवक्ता, राज्य सरकार के अधिवक्ता, केंद्र सरकार के अधिवक्ता, एडीएम सिटी और एक अपर पुलिस आयुक्त मौजूद रहेंगे। फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर कौन रहेंगे, इस संबंध में एएसआई को निर्णय लेना है।
ये भी पढ़ें: दो वर्ष पहले भी हुआ था ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश, हाईकोर्ट में 25 जुलाई को सुनवाई

ज्ञानवापी के आसपास चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

High alert in Varanasi before ASI survey of Gyanvapi masjid Muslim side announces boycott
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर सुरक्षा की दृष्टिकोण से संवेदनशील है। आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ के जवानों के पास है। पीएसी के जवान और पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। ज्ञानवापी परिसर के बाहर और आसपास के इलाके में दो आईपीएस, दो एडिशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 15 थानेदार, एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।
ये भी पढ़ें: पत्थर के टुकड़े और अन्न के दाने बताएंगे ज्ञानवापी की कहानी, एएसआई सर्वे से सामने आएगा सच

हिंदू पक्ष ने दाखिल किया कैविएट

सर्वे से संबंधित जिला जज की अदालत के फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। चार महिला वादिनी सीता साहू, रेखा पाठक, मंजू व्यास और लक्ष्मी देवी के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की जा चुकी है। इसी तरह मां श्रृंगार गौरी मुकदमे की एक अन्य वादिनी राखी सिंह की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की गई है। उनके अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने बताया कि राखी सिंह एएसआई से सर्वे के समर्थन में हैं। कैविएट इसलिए दाखिल की गई है कि किसी भी आदेश से पहले उनके पक्ष को सुना जाए।

मुस्लिम पक्ष ने अवमानना वाद दाखिल किया

मुस्लिम पक्ष की तरफ से अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। इस पर जल्द ही सुनवाई संभव है। कमेटी की तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश नहीं दिया जा सकता है। जिला जज की अदालत का आदेश सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed