{"_id":"57af89974f1c1b4d37ee451b","slug":"hi-fi-wi-fi-will-be-the-village-of-benares","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई-फाई से हाई-फाई होंगे बनारस के गांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई-फाई से हाई-फाई होंगे बनारस के गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 14 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
मनोज सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सभी गांव आने वाले समय में वाई-फाई होंगे। यहां की सभी 760 ग्राम पंचायतों में वाई-फाई हॉट स्पॉट सेवा मुहैया कराने की योजना बीएसएनएल ने तैयार की है। शनिवार को पीएम के सांसद आदर्श ग्राम जयापुर और नागेपुर में वाई-फाई का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने दी। इस मौके पर डीरेका प्रेक्षागृह में सिन्हा ने ‘लैंडलाइन से हर रविवार मुफ्त बात’ सहित बीएसएनएल की कई नई सेवाओं का भी उद्घाटन किया।
बताया कि पीएम के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत ये कदम उठाए गए हैं। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मुहैया कराने के लिए बीएसएनएल अपने सभी संचार उपकेंद्रों को हाईटेक करेगा। अधिक से अधिक लोग बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवाओं का लाभ लें, इसके लिए हर रविवार 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन पर मुफ्त बात करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा, 49 रुपये प्रतिमाह की दर से कनेक्शन दिया जाएगा।
उपभोक्ता लैंडलाइन का भी प्री पेड कनेक्शन ले सकेंगे। विभागीय पोर्टल पर आसानी से इसे रिचार्ज कराया जा सकेगा। कॉल ड्राप की समस्या पर कहा कि इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेटवर्क संबंधी गड़बड़ियां दुरुस्त करने के लिए दूरभाष केंद्रों को हाईटेक करने के साथ नए बीटीएस टॉवर लगाने, आप्टिकल फाइवर बिछाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दो साल में 25 हजार बीटीएस टॉवर लगाने का लक्ष्य है। साल के अंत तक इनमें से 21 हजार लग जाएंगे। इस दौरान मंत्री ने जयापुर, नागेपुर के ग्रामीणों से वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की। इस मौके पर बीएसएनएल के प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (यूपी पूर्व परिमंडल) ताड़क नाथ शुक्ल, बनारस के महाप्रबंधक केपी सिंह के अलावा विधायक श्याम देव राय चौधरी, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, रविंद्र जायसवाल, सुशील सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, केदारनाथ सिंह, चेतनारायण सिंह आदि मौजूद थे।