फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   "Hey Ram" Hindu discard them or who shot him dead

‘हे राम’ कहकर प्राण त्यागने वाले हिंदू हैं या उन्हें गोली मारने वाले

Mon, 05 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
"Hey Ram" Hindu discard them or who shot him dead
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने रविवार को कहा कि यूपी की जनता जाति-धर्म की राजनीति करने वालों से ऊब चुकी है। सोनिया के रोड शो के बाद से अब तक की यात्राओं में जनता के रुझान से तय हो गया है कि यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी। ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के चंदौली रवाना होने से पहले वह चेतगंज के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को विचार करना चाहिए कि हिंदू कौन है? ‘हे राम’ कहकर प्राण त्यागने वाले बापू की सोच वाले या बापू की गोली मारकर हत्या करने वाले..? 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के जरिए हमारा संघर्ष जाति, संप्रदाय की राजनीति करने वाले सपा, भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की काशी यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब काशी और देश के साथ हुए धोखे के प्रति आम आदमी की अनुभूति की अभिव्यक्ति थी। शायद सोनिया को भी इस बात का भरोसा था, इसीलिए वह वायरल बुखार से पीड़ित होने के बाद भी काशी आई थीं। बताया कि छह सितंबर से राहुल की देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा निकलेगी। इस यात्रा के जरिए तीन मांगें उठाई जाएंगी। पहला, किसानों का कर्ज माफ  किया जाए।
विज्ञापन


दूसरा, सरकार किसानों का बिजली बिल आधा माफ करे और तीसरा, 50 प्रतिशत ज्यादा जोड़कर देने के अपने वादे के अनुसार फसलों के समर्थन मूल्य का हिसाब किया जाए। राहुल गांधी किसानों से वादाखिलाफी के इन सवालों को लेकर चल रहे हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। अदालती दौड़ में उन्हें उलझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम इससे विचलित होने वाले नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश में बेहाली और पिछड़ेपन के लिए सपा, भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया। वार्ता के समय पूर्व सांसद राजाराम पाल, विधायक अजय राय, पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रो. सतीश राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष सीता राम केसरी, शैलेेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed