फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heroin worth one crore 25 lakhs was caught in Varanasi, kept hidden in the trunk of the bike

वाराणसी में एक करोड़ 25 लाख की हेरोइन पकड़ी, बाइक की डिग्गी में रखा था छिपाकर 

Tue, 15 Mar 2022 08:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

मुख्य तस्कर के बारे में भी टीम को अहम जानकारी मिली है
 

विज्ञापन
Heroin worth one crore 25 lakhs was caught in Varanasi, kept hidden in the trunk of the bike
हेरोइन ड्रग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने हुकुलगंज इलाके से बाइक सवार एक युवक को छह सौ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है। मंगलवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। मुख्य तस्कर के बारे में भी टीम को अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन



नारकोटिक्स लखनऊ के उप आयुक्त शशांक यादव को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की खेप बनारस और गाजीपुर पहुंचाई जा रही है। इस पर गाजीपुर के निरीक्षक केके श्रीवास्तव को लगाया गया। नारकोटिक्स के अधीक्षक मो. इब्राहिम अंसारी के नेतृत्व में लखनऊ और गाजीपुर की संयुक्त टीम गठित हुई और टीम ने चौकाघाट रोड-हुकुलगंज मार्ग स्थित बदलबीर मंदिर के पास एक बाइक सवार को रोका।
विज्ञापन


उसकी बाइक की डिग्गी की तलाशी ली तो प्लास्टिक के थैले में छिपाकर रखी हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी शिवम कुमार सिंह ने मुख्य तस्कर के बारे में जानकारी दी। पूछताछ में पता चला कि गाजीपुर में बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी हो रही है। टीम के अनुसार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है। आरोपी शिवम को एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्य तस्कर के बारे में भी टीम को अहम जानकारी मिली है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed