फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heroin 2 crore seized three arrested including female smuggler consignment transported Jharkhand to Bhopal

दो करोड़ की हेरोइन बरामद: महिला तस्कर समेत तीन अरेस्ट, झारखंड से भोपाल पहुंचाना था माल; जानकारी जुटा रही टीम

Thu, 24 Sep 2026 08:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 24 Sep 2026 08:55 PM IST
सार

एएनटीएफ टीम ने करीब दो करोड़ रुपये की 1.15 किलो हेरोइन के साथ महिला तस्कर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड से हेरोइन खरीदकर भोपाल पहुंचाने की फिराक में थे। पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम आरोपियों के नेटवर्क का ब्योरा तैयार कर संदिग्धों की सूची बना रही है।

विज्ञापन
Heroin 2 crore seized three arrested including female smuggler consignment transported Jharkhand to Bhopal
आरोपियों के साथ एएनटीएफ। - फोटो : संवाद

विस्तार

एएनटीएफ (एंटी नॉरकोटिक्स टॉस्क फोर्स) टीम ने नगर कोतवाली के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ से बुधवार की रात 2 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला तस्कर सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर झारखंड के चौपारण बाजार से 1.15 किलो हेरोइन खरीदकर खेप भोपाल पहुंचाने के फिराक में थे। तीन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद टीम गिरोह के हर एक सदस्य का ब्यौरा जुटाने के साथ सूची तैयार कर रही है।

विज्ञापन




एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि टीम के साथ रात में वाराणसी गोरखपुर महराजगंज फोरलेन तिराहे पर थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर महराजगंज तिराहे से आगे लालनपुर मड़ई गांव मोड़ पर जैसे पहुंचे। वहां संदिग्ध एक बोलेरो में दो व्यक्ति व एक महिला मिली, जिनकी तलाशी लेने पर एक किलो 15 ग्राम हेरोइन, चार मोबाइल और 1290 नगदी बरामद हुआ। 

विज्ञापन

पूछताछ में तस्कर सरैया निवासी राकेश यादव उर्फ गामा ने बताया कि हेरोइन झारखंड प्रांत के चौपारण बाजार निवासी सोनू दांगी से खरीदते हैं। मादक पदार्थ (हेरोइन) की खेप भुतहियाटांड तुलसीपुर निवासी कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और मुहम्मदाबाद कोतवाली के शहनिंदा निवासी रीना यादव के माध्यम से सोनू को बेचने के लिए भोपाल भेजते हैं। भोपाल में सोनू अधिक दाम पर बेचकर पैसा भेजवा देता है। हेरोइन की खेप पहुंचाने के लिए महिला तस्कर रीना यादव और कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति को बस पकड़वाने जा रहा था। 

एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ है। तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही तस्करों के गिरोह के हर सदस्यों का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। साथ ही सूची भी तैयार की जा रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

सीडीआर व नंबरों के सहारे तस्करों तक पहुंचने में जुटी टीम
एएनटीएफ (एंटी नॉरकोटिक्स टॉस्क फोर्स) थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तस्करों से पूछताछ के साथ सीडीआर और नंबरों के सहारे तस्करों तक टीम पहुंचने में जुटी हुई है। भोपाल और झारखंड में तस्करों के साथ उनके संभावित ठिकानों को भी चिह्नित करने में टीम जुटी हुई है। यहीं नहीं इन तस्करों के तार किस जनपद और किन प्रांत तक फैले हैं, उसका भी पूरा ब्यौरा खंगालने में टीम लगी हुई है।

विज्ञापन

झारखंड और भोपाल से जुड़े तस्करों के तार, लंबे समय से चल रहा था कारोबार
हेरोइन के कारोबार के तस्करों का तार झारखंड और भोपाल तक जुड़ा हुआ है। एंटी नॉरकोटिक्स टॉस्क फोर्स थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर इस कार्य में लंबे समय से संलिप्त थे। झारखंड से हेरोइन सस्ते दामों पर खरीद गाजीपुर के रास्ते भोपाल तक पहुंचाने का काम करते हैं। तस्करी के इस खेल में कई लोग शामिल है, जिन्हें चिह्नित करने का कार्य चल रहा है।

एएनटीएफ ने 35 तस्करों को भेजा सलाखों के पीछे
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एएनटीएफ ने जनवरी से अब तक 35 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इस दौरान 15 प्राथमिकी दर्ज की गईं और टीम ने करीब पांच क्विंटल गांजा तथा पांच किलो से अधिक हेरोइन बरामद की।

उन्होंने बताया कि एएनटीएफ की टीमें गाजीपुर के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर समेत अन्य जिलों में भी मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed