{"_id":"585b7b604f1c1bf248e3a7d1","slug":"heritage-lighting-of-inspection-in-kbirnagr-varanasi-by-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरनगर में हेरिटेज लाइटिंग का पीएम ने किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरनगर में हेरिटेज लाइटिंग का पीएम ने किया निरीक्षण
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
कबीरनगर पहुंचे पीएम
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने आज कबीरनगर पहुंचकर आइपीडीएस के तहत हुए अंडरग्राउंड केबिलिंग व हेरिटेज लाइटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से आईपीडीएस योजना के बारे में बात भी की और लोगों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से बीएचयू से कबीरनगर पहुंचे। उन्होंनेआइपीडीएस के तहत यहां हुए अंडरग्राउंड केबिलिंग व हेरिटेज लाइटिंग कार्य का निरीक्षण किया। आईपीडीएस के तहत यहां बिजली तारों को भूमिगत कराया गया है।
विज्ञापन
इसकी टेस्टिंग की जा चुकी है। इससे यहां करीब 3200 घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। कॉलोनी का अलग फीडर बनाया गया है। कबीर नगर कॉलोनी में आईपीडीएस का मॉडल वर्क प्रधानमंत्री को दिखाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
432 करोड़ रुपये की आईपीडीएस योजना के तहत अस्सी से राजघाट के बीच गलियों में बिजली के तारों को भूमिगत किया जाना है। यहां ह्दय के तहत हेरिटेज पोल भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से कॉलोनी के बाशिंदे भी उत्साहित दिखे।