फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Henchmen of Nilgiri Infracity threatening victims of fraud case in varanasi complaint reached Chetganj police station

वाराणसीः धोखाधड़ी के पीड़ितों को धमका रहे नीलगिरी इंफ्रासिटी के गुर्गे, चेतगंज थाने में पहुंची शिकायत

Thu, 09 Sep 2021 12:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Sep 2021 12:59 AM IST
सार

चेतगंज थाने में सोमवार और मंगलवार को कुछ पीड़ितों और कुछ पुराने कर्मचारियों ने शिकायत की। आरोप लगाया कि नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह और एमडी के परिजनों द्वारा धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
Henchmen of Nilgiri Infracity threatening victims of fraud case in varanasi  complaint reached Chetganj police station
नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी, एमडी और प्रबंधक जेल में बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले के आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह के गुर्गे पीड़ितों को धमका रहे हैं। वहीं कंपनी के कर्मचारियों को भी धमकाकर ग्राहकों का डाटा मांगा जा रहा है। चेतगंज थाने में कुछ युवकों ने इसकी शिकायत की है। नीलगिरी इंफ्रासिटी की गोल्डन स्काई टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड का साफ्टवेयर भी नष्ट करने की योजना है। उस साफ्टवेयर में ग्राहकों का डाटा फीड है। एसआईटी भी इसकी तस्दीक में जुटी हुई है।

विज्ञापन


चेतगंज थाने में सोमवार और मंगलवार को कुछ पीड़ितों और कुछ पुराने कर्मचारियों ने शिकायत की। आरोप लगाया कि सीएमडी विकास सिंह और एमडी के परिजनों द्वारा धमकी दी जा रही है। टूर पैकेज और गोल्ड में निवेश करने वाले और एक साथ कई लोगों को स्कीम में जोड़ने वालों का आंकड़ा एक साफ्टवेयर में दर्ज है।
विज्ञापन


उस साफ्टवेयर को हथियाने के लिए पुराने कर्मचारियों खोजा जा रहा है। सुंदरपुर के रहने वाले पीड़ित रविंद्र के अनुसार टूर पैकेज स्कीम में पैसा लगाया था लेकिन मुनाफा तो छोड़िए मूलधन भी नहीं निकल पाया। कंपनी की ओर से जो चेक दिया गया, वह भी बाउंस हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी के लिए जांच टीम गठित

महमूरगंज निवासी कंपनी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी पत्नी ऋतु सिंह और प्रबंधक प्रदीप यादव को चेतगंज थाने की पुलिस ने 31 अगस्त को गिरफ्तार किया था। तीनों जेल में बंद हैं। इस मामले में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने जांच टीम गठित किया है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने भी नीलगिरी इंफ्रासिटी कंपनी पर धोखाधड़ी की फाइल मंगाकर जांच शुरू की है।

इंस्पेक्टर चेतगंज  परमहंस गुप्ता ने कहा कि  नीलगिरी इंफ्रासिटी से खुद को पीड़ित बताते हुए लोग थाने पहुंच रहे हैं और शिकायती पत्र भी दे रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज भी किया जा रहा है। धोखाधड़ी के दो मुकदमे और दर्ज हुए हैं। हालांकि धमकी जैसी बात की भी जांच कराई जाएगी। 

वाराणसी के दस बड़े सराफा कारोबारियों से था नेटवर्क

विभिन्न तरह की स्कीम और आफर देकर ग्राहकों को नीलगिरी इंफ्रासिटी की गोल्डन स्काई टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड में जोड़ा जाता था। यह भरोसा दिलाया जाता था कि निवेश करने पर उतने का ज्वेलरी ले सकते हैं। कंपनी के नेटवर्क में शहर के दस बड़े सराफ थे। एसआईटी इस पहलुओं पर जांच शुरू कर सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed