फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hemant singh murder case in varanasi friend Shashank told shocking truth to police

Varanasi News: हेमंत ने कहा था... मुझे कुत्तों की तरह जिंदगी नहीं जीनी, दोस्त शशांक ने बताया चौंकाने वाला सच

Fri, 25 Apr 2025 08:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 08:44 PM IST
सार

वाराणसी में छात्र की माैत मामले में पुलिस की तरफ्तीश आज भी जारी है। पुलिस की निगरानी में दोस्त शशांक ने कई अहम बातें बताई हैं। दूसरी तरफ, मृतक के पिता को न्याय दिलाने के लिए तमाम संगठन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Hemant singh murder case in varanasi friend Shashank told shocking truth to police
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime: हेमंत सिंह की मौत के मामले में दोस्त शशांक सिंह को पुलिस ने अपनी निगरानी में रखा है। घटनाक्रम के बारे में शशांक ने पुलिस को जानकारी दी। बताया कि हेमंत ने कहा था...मुझे कुत्तों की तरह जिंदगी नहीं जीनी है। इसके बाद गोली मार ली थी।

विज्ञापन


शशांक ने बताया कि घटना वाले दिन दोस्त हेमंत सिंह खाना खा रहा था। स्कूल के असिस्टेंट प्रबंधक रवि सिंह का फोन आया। मैं और परमानंदपुर निवासी किशन उनके साथ थे। हेमंत सिंह के साथ हम लोग ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल गए।
विज्ञापन


रवि सिंह गैराज में बने एक कमरे में ले गए और समझाने लगे कि मेरे भी जीवन में ऐसा हुआ था। मैं धीरे-धीरे करके सुधर गया। आप भी सुधर जाओ और उस लड़की का साथ छोड़ दो। हेमंत सिंह ने कहा कि मुझे कुत्तों की जिंदगी नहीं जीनी है। मैं खुद को गोली मार लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि सिंह ने अपने ड्राइवर से पिस्टल मंगवाकर दे दी। हेमंत अपनी कनपटी पर पिस्टल लगा ली। शशांक को लगा कि शायद पिस्टल खाली होगी। हेमंत सिंह ने अपने कनपटी पर पिस्टल लगाकर ट्रिगर दबा दी। रवि सिंह ने कहा कि अस्पताल ले जाओ। हेमंत को सिंह मेडिकल ले गए, जहां चिकित्सकों ने बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने के बाद घायल हेमंत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed