फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Helicopter service for Ayodhya will start from February. Helipad is built at Namo Ghat.

Ram Mandir: काशी-अयोध्या के बीच हेलिकाॅप्टर सेवा पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी उड़ान?

Sun, 07 Jan 2024 08:35 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 Jan 2024 08:35 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अयोध्या, आगरा और मथुरा में हेलिकाॅप्टर सेवा का टेंडर लिया है। काशी में भी यही कंपनी सेवा मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
Helicopter service for Ayodhya will start from February. Helipad is built at Namo Ghat.
हेलिकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी-अयोध्या के बीच अगले माह से हेलिकाॅप्टर सेवा शुरू होने जा रही है। सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी का चयन भी हो चुका है। कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है।

विज्ञापन

अयोध्या से वायु मार्ग से यात्रा का सिलसिला त्रेता युग में भी था। लक्ष्मण को जब शक्ति लगी और हनुमानजी संजीवनी बूटी लेकर लौट रहे थे, तब भरत ने तीर जैसे विमान से उन्हें त्वरित गति से भेजा था। जब प्रभु श्रीराम लंका से लौटे तो पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे। इन पौराणिक आख्यानों को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग हेलिकाॅप्टर टूरिज्म के जरिये जीवंत कर रहा है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से राजस एयरोस्पोर्ट एंड एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने अयोध्या, आगरा और मथुरा में हेलिकाॅप्टर सेवा का टेंडर लिया है। काशी में भी यही कंपनी सेवा मुहैया कराएगी। अधिकारियों ने बताया कि काशी के साथ ही प्रयागराज और गोरखपुर को भी हेलिकाॅप्टर सेवा के जरिये आपस में जोड़ना है। इसी कंपनी का उत्तर प्रदेश पर्यटन के साथ पांच हजार करोड़ का एमओयू हुआ है। प्रमुख तीर्थ स्थलों को आपस में एयर कनेक्टिविटी देने के साथ ही हरिद्वार से भी जोड़ने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलि टूरिज्म की शुरुआत काशी में जल्द होगी। कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। नमो घाट पर हेलिपैड बनकर तैयार है। वहीं, काशी से अयोध्या, प्रयागराज और आगरा तक हवाई यात्रा का लाभ पर्यटकों को मिलेगा। - आरके रावत, उप निदेशक, पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed