फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heinous crime of young man shot dead in Varanasi

UP : वाराणसी में आधी रात तड़तड़ाईं गोलियां, वाहन चालक के सिर में गोली मार कर हत्या; घर से 50 मीटर दूर की घटना

Fri, 06 Dec 2024 12:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 06 Dec 2024 12:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार आधी रात में वाहन चालक के सिर में तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
heinous crime of young man shot dead in Varanasi
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के सुदामापुर खोजवा में बृहस्पतिवार की रात मालवाहक के चालक सुरेश राजभर (33) के सिर और सीने में गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात को सुरेश के घर के समीप अंजाम दिया गया। सूचना पाकर पहुंची भेलूपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया।

विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने में .32 बोर के असलहे का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को वारदात में सुरेश के पांच दोस्तों पर ही शक है। संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाके के पांच युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर खोजवा का रहने वाला चार भाइयों में तीसरे नंबर का सुरेश राजभर छोटा मालवाहक चलाता था। परिजनों के अनुसार सुरेश रोजाना काम से खाली होने के बाद मुहल्ले में ही अपने चार से पांच दोस्तों के साथ बैठ कर बातचीत करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात भी वह अपने उन्हीं पांच दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान दोस्तों से उसकी कहासुनी हुई और हाथापाई होने लगी तो वह अपने घर की गली की ओर भागा। 

 

घर से चंद कदम की दूरी पर सुरेश अपनी गली में पहुंचा होगा, तभी तीन राउंड फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मुहल्ले के लोग घर से बाहर निकले तो सुरेश के दोस्त मौके पर नहीं थे और वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।

आनन-फानन उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रथमदृष्टया यह प्रतीत हुआ है कि सुरेश के सिर में दाएं तरफ और सीने के बीचोंबीच गोली मार कर उसकी हत्या की गई है।

दो बेटियों और एक बेटे के पिता सुरेश की हत्या के बाद उसकी पत्नी रंजना और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस इलाके के 100 मीटर के दायरे के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उसके पांचों दोस्तों को चिन्हित कर उनकी तलाश कर रही है।

 

लोगों में रही ये चर्चा

शराब-सिगरेट पीने से लेकर आशनाई के विवाद तक की चर्चा सुरेश की हत्या के बाद उसके मुहल्ले के लोग तमाम कारण बताते नजर आए। किसी का कहना था कि शराब और सिगरेट पीने के दौरान दोस्तों से उसकी कहासुनी हुई थी।

इसके बाद मामला तूल पकड़ा तो सुरेश के दोस्तों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी और फिर पैदल ही भाग गए। कुछ लोगों ने उसकी हत्या की वजह को आशनाई का विवाद बताया। परिजनों ने बस इतना ही कहा कि सुरेश की हत्या उसके दोस्तों ने ही की है, मगर वह भी ठोस वजह नहीं बता सके।

 

क्या कहते हैं अधिकारी 

युवक की हत्या का आरोप उसके पांच दोस्तों पर ही लगा है। वह आखिरी बार उन्हीं के साथ देखा भी गया था। फिलहाल उसके दोस्त घर छोड़ कर भागे हुए हैं। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस की चार टीम घटना के खुलासे के लिए गठित की गई है। - गौरव बंसवाल, डीसीपी काशी जोन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed