फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Heavy truck-trailer collision The driver was pulled out by cutting the cabin with a gas cutter

ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर: गैस कटर से केबिन काटकर ड्राईवर को निकाला, ट्रेलर चालक इंजन लेकर फरार

Tue, 17 Jan 2023 06:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Jan 2023 06:17 PM IST
सार

गाजीपुर के सैदुपर गांव निवासी ओमकार यादव ट्रक से चंदौली के डांडी स्थित आटे की फैक्ट्री के लिए आ रहा था। मंगलवार की सुबह पेट्रोल पंप के पास मुड़ रही टाइल्स लदी ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक का केबिन पूरी तरह से पिचक गया और...

विज्ञापन
Heavy truck-trailer collision The driver was pulled out by cutting the cabin with a gas cutter
ट्रक-ट्रेलर में जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय थाना क्षेत्र के डांडी के पास पड़ाव-पीडीडीयू नगर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक और ट्रेलर मेंटक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक का चालक केबिन मेें ही फंस गया। पुलिस ने केबिन को गैस कटर से काटकर उसे बाहर निकाला। वहीं टक्कर के पास भाग रहा टाइल्स लदा ट्रेलर थोड़ी दूरी पर गड्ढे में जाकर पलट गया। उसका इंजन लेकर ड्राइवर फरार हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


गाजीपुर के सैदुपर गांव निवासी ओमकार यादव (45) अपनी ट्रक पर गौरा बादशाहपुर से चार सौ बोरी गेहूं लादकर चंदौली के डांडी स्थित आटे की फैक्ट्री के लिए आ रहा था। मंगलवार की सुबह पड़ाव डांडी से आ रहा था कि डांडी के पास पेट्रोल पंप के पास मुड़ रही टाइल्स लदी ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक का केबिन पूरी तरह से पिचक गया और ड्राइर्वर ओमकार उसमें पुरी तरह से फंस गया। उसके चीखने चिल्लाने के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पहले किरान से केबिन को तोड़ने का प्रयास हुआ पर वह नहीं टूट सका। इसके बाद गैस कटर से ट्रक की केबिन काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। उसे मामूली चोट आई थी। वहीं टक्कर के बाद थोड़ी दूर जाने के बाद सड़क के लिए खोदे गए गड्ढे में ट्रैलर भी पलट गई। लेकिन जब तक पुलिस पहुंची ट्रैलर चालक आगे के इंजन को लेकर फरार हो गया था। पीछे की ट्राली और टाइल्स गड्ढे में उलटी पड़ी थी। दुर्घटना के बाद मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में दूसरे ट्रक पर बोरियां लादकर ट्रक को हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed