फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy rain effect in varanasi: Ghats lost contact due to rise in water level of Ganga increase of three and a half feet in 24 hours 

वाराणसी में बारिश का असर: गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों का संपर्क टूटा, 24 घंटे में साढ़े तीन फीट की बढ़ोत्तरी

Sat, 18 Sep 2021 12:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Sep 2021 12:00 PM IST
सार

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। वरुणा में पलट प्रवाह शुरू हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.68 मीटर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Heavy rain effect in varanasi: Ghats lost contact due to rise in water level of Ganga increase of three and a half feet in 24 hours 
गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों का संपर्क टूटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा में उफान तेज हो गया है। हालत यह है कि बनारस में गंगा के बढ़ाव के कारण घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। वहीं गंगा के बढ़ाव से वरुणा में भी पलट प्रवाह शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.68 मीटर दर्ज किया गया। 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में साढ़े तीन फुट की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। गंगा अब अस्सी घाट के सुबह बनारस के मंच की सीढ़ियों को छूने लगी हैं। अस्सी से राजघाट के बीच गंगा के घाटों का आपसी संपर्क सुबह 10 बजे तक टूट गया था। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 65.18 मीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दो बजे तक गंगा के जलस्तर में पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही थी। 11 से दो बजे के बीच गंगा की रफ्तार चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा, तीन से पांच बजे बजे तक पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटा और इसके बाद फिर से चार सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ाव जारी रहा। रात आठ बजे से गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के बढ़ते जलस्तर से वरुणा में पलट प्रवाह ने तटवासियों की नींद उड़ा दी है। उन्हें फिर से एक बार बाढ़ का डर सताने लगा है। जलस्तर के दोबारा बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है। एनडीआरएफ और जल पुलिस ने गंगा में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा इस समय चेतावनी बिंदु 70.262 से लगभग साढ़े चार मीटर नीचे 65.68 पर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed