{"_id":"646bc6882fd972f1d109a365","slug":"heavy-jam-due-to-dcm-getting-stuck-in-high-gauge-varanasi-news-c-20-vns1013-219181-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हाईटगेज में डीसीएम फंसने से लगा भीषण जाम, तीन एंबुलेंस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हाईटगेज में डीसीएम फंसने से लगा भीषण जाम, तीन एंबुलेंस फंसी
विज्ञापन
हाईटगेज में डीसीएम फंसने से लगा भीषण जाम, तीन एंबुलेंस फंसी
-लंका की ओर से सामनेघाट पुल पर पहुंची थी डीसीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। सामनेघाट पुल पर लंका की ओर से लगाए गए हाईटगेज में डीसीएम फंसने के कारण सोमवार की देर शाम भीषण जाम लग गया। जाम लगने के कारण तीन एंबुलेंस फंसी रहीं। घंटों मशक्कत के बाद जब डीसीएम वापस हुई तब जाकर जाम समाप्त हुआ।
सामनेघाट पक्का पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। पुल के दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी की ओर से हाईटगेज लगाया गया है। पिछले कुछ दिनों से सामनेघाट लंका की ओर पुल पर लगा हाईटगेज टूट गया है, जबकि रामनगर की ओर हाईटगेज लगा हुआ है। देर रात बड़े वाहन पुल पर चले आते हैं लेकिन इस पार आकर फंस जाते हैं। जिसके कारण जाम लग जाता है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो पूरी रात बालू लदा ट्रैक्टर ट्राली का आवागमन होता है।अक्सर बड़े वाहनों के आने से पुल क्षतिग्रस्त भी हो रहा है। सबसे ज्यादा सामनेघाट लंका की तरफ सड़क क्षतिग्रस्त है।