फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Heavy animal meat found in car, driver detained

Varanasi News: कार से भारी जानवर का मांस मिला, चालक हिरासत में

Fri, 15 May 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy animal meat found in car, driver detained
वाराणसी। राजघाट पुलिस पिकेट के पास बृहस्पतिवार को आदमपुर पुलिस ने एक सेंट्रो कार से प्रतिबंधित जानवर का मांस बरामद किया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ाव की ओर से एक युवक कार में किसी जानवर का गोश्त लेकर राजघाट की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने राजघाट पिकेट के पास वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

पड़ाव की तरफ से आ रही सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार के अंदर बोरों में रखा 40 किलो गोश्त बरामद हुआ। पुलिस ने जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर गोश्त को परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा के अनुसार, बरामद गोश्त किस जानवर का है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सकेगा। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article