फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hearing postponed on demand of ASI survey of sealed wazu khana in Gyanvapi case new date on 19 October

Varanasi: ज्ञानवापी में सील वजूखाने के एएसआई सर्वे की मांग पर सुनवाई टली, 19 अक्टूबर मिली नई तारीख

Thu, 12 Oct 2023 11:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Oct 2023 11:03 PM IST
सार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने का एएसआई से सर्वे कराने की अर्जी पर अब 19 अक्टूबर को सुनवाई होगी। गुरुवार को होने वाली सुनवाई एक अधिवक्ता के निधन के कारण टल गई। यह मामला जिला जज की अदालत में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
hearing postponed on demand of ASI survey of sealed wazu khana in Gyanvapi case new date on 19 October
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने का एएसआई से सर्वे कराने की मांग करने वाली राखी सिंह ने गुरुवार को 13 पेज की प्रति आपत्ति दाखिल की है। शोक प्रस्ताव होने के कारण जिला जज की अदालत में मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब 19 अक्तूबर को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


मां श्रृंगार गौरी केस की वादिनी राखी सिंह की तरफ से अधिवक्ता सौरभ तिवारी के माध्यम से दाखिल प्रति आपत्ति में कहा गया कि गत 29 अगस्त को सील वजूखाने में (शिवलिंग छोड़कर) एएसआई सर्वे की अर्जी लगाई गई है। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने पांच अक्तूबर को लिखित आपत्ति दाखिल की थी। इस पर प्रति आपत्ति दाखिल की गई है।
विज्ञापन


कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मई 2022 को वजूखाने व शिवलिंग क्षेत्र को सुरक्षित करने का आदेश जिलाधिकारी को दिया था। एएसआई के वैज्ञानिक सर्वे से ढांचे को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा। वजूखाना पूर्णतया सुरक्षित रहेगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यथास्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed