{"_id":"655b37135379e2f884005294","slug":"hearing-on-monitoring-petition-filed-in-akhilesh-yadav-and-owaisi-brothers-case-will-now-take-place-on-novembe-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gynavapi Hearing: अखिलेश यादव और ओवैसी बंधु मामले में हुई सुनवाई, मिली नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gynavapi Hearing: अखिलेश यादव और ओवैसी बंधु मामले में हुई सुनवाई, मिली नई तारीख
Mon, 20 Nov 2023 04:08 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 04:08 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ओवैसी बंधु द्वारा शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में दाखिल निगरानी याचिका पर अब 29 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान वजूस्थल के पास मिले कथित शिवलिंग के पास थूकने खखारने और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ओवैसी बंधु द्वारा शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी के मामले में दाखिल निगरानी याचिका पर अब 29 नवंबर को होगी। इस मामले में राज्यसभा सांसद असुद्दीन ओवैसी बंधु की तरफ से जबाबदेही दाखिल की है। यह निगरानी वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पाण्डेय ने दाखिल की है।
विज्ञापन
क्या है मामला ?
हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में अधिवक्ता आरपी शुक्ल,अजय प्रताप सिंह, घनश्याम मिश्र के जरिये कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की ओर से वजूखाने में हाथ-पैर धोए जाते हैं और गंदगी फैलाई जाती है। जबकि वह स्थान हमारे अराध्य भगवान शिव का स्थान है। यह हिंदू समाज के लिए अपमानजनक है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सर्वे में मिले शिवलिंग को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आदि ने ज्ञानवापी प्रकरण पर बयान देकर हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है।
विज्ञापन