फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hearing on case against 100 policemen including ADCP ACP on October 16 in varanasi

Varanasi News: एडीसीपी, एसीपी समेत 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद पर 16 अक्तूबर को सुनवाई, ये है आरोप

Tue, 30 Sep 2025 10:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने एडीसीपी, एसीपी समेत 100 पुलिसकर्मियों के खिलाफ वाद दर्ज कराया था। मामले में सुनवाई के लिए अगली की तिथि 16 अक्तूबर नियत की गई है। 

विज्ञापन
Hearing on case against 100 policemen including ADCP ACP on October 16 in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राघवेंद्र नारायण दुबे ने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को पुलिस अधिकारियों की ओर से अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दर्ज कराया था। इसकी सोमवार को सुनवाई होनी थी, जिसमें कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 16 अक्तूबर नियत की है। 

विज्ञापन


बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण दुबे ने एडीसीपी नीतू, एसीपी नितिन तनेजा, एसीपी विदुष सक्सेना, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अलावा 50 दारोगा और 50 सिपाहियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र देकर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की अपील की थी। 
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 16 सितंबर को दरोगा के साथ वकीलों के विवाद के बाद कैंट इंस्पेक्टर और कचहरी चौकी इंचार्ज ने गेट संख्या दो पर ताला लगा दिया और वकीलों पर पथराव किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को अपशब्द बोलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ropeway Varanasi: खराबी आई तो स्विट्जरलैंड से रोपवे ठीक कर देंगे इंजीनियर, 38 टावर पर लगाए गए 228 सेंसर

शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई। वकील राघवेंद्र नारायण दुबे ने कहा कि घटना न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। न्यायालय से मांग की कि उचित कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed