फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hearing of Gyanvapi case postponed due to strike of advocates in varanasi court

Varanasi: ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई टली, अगली तारीख 23 जनवरी, परिसर में पूजा करने की है मांग

Thu, 12 Jan 2023 07:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Jan 2023 07:50 PM IST
सार

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े कई प्रार्थना पत्रों पर सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की अदालत में गुरुवार को सुनवाई टल गई। अब इन सभी मामलों में सुनवाई की अगली तारीख 23 जनवरी नियत की गई है।

विज्ञापन
hearing of Gyanvapi case postponed due to strike of advocates in varanasi court
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े कई मामलों की सुनवाई गुरुवार को नहीं हो सकी। इन मामलों की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की अदालत में होनी थी। अब मामलों की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी। 

विज्ञापन


लखनऊ के सत्यम त्रिपाठी, आशीष कुमार शुक्ला व वाराणसी के पवन कुमार पाठक, सुप्रीमकोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री और भगवान आदि विश्वेश्वर, साध्वी पूर्णंबा, आदिविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग और नंदी जी महाराज की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में अलग-अलग तिथियों में अर्जी दी गई है। सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में दाखिल अर्जियों के माध्यम से पूजा का अधिकार देने की मांग की गई है।

विज्ञापन

अखिलेश-ओवैसी पर मुकदमा मामले में सुनवाई कल

ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग स्थित वजूखाने में गंदगी करने और नेताओं की बयानबाजी को लेकर दाखिल वाद में शुक्रवार को सुनवाई होगी। एसीजेएम पंचम/एमपी-एमएलए कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ज्ञानवापी परिसर में नमाजियों की ओर से वजूखाने में गंदगी फैलाई जाती है। जबकि वह स्थान हमारे आराध्य भगवान शिव का है। यह हिंदू समाज के लिए अपमानजनक है। साथ ही सर्वे में मिली शिवलिंग की आकृति को लेकर एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आदि ने बयान देकर हिंदुओं की भावनाओं पर कुठाराघात किया है।

अधिवक्ता ने ज्ञानवापी मस्जिद के अंजुमन इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल वाकी, मुफ्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, कमेटी के संयुक्त सचिव सैय्यद मोहम्मद यासीन और बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। 

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में न्यायिक कार्य रहा ठप

अधिवक्ता अनूप सिंह पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को कचहरी में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता सुबह 11 बजे जुटे और अनूप सिंह पर हमले के विरोध में और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिनभर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

अध्यक्षता अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडेय व संचालन महामंत्री शशिकांत दूबे ने किया। प्रस्ताव पारित होने के बाद अधिवक्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए सिविल कोर्ट और कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम पोर्टिको पहुंचे। इस मौके पर अशोक सिंह प्रिंस, संजय सिंह दाढ़ी, अंजनी श्रीवास्तव समेत अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed