{"_id":"64ce5d33501e9c31c00dc621","slug":"hearing-of-adi-vishweshwar-worship-case-in-gyanvapi-mosque-now-on-14th-august-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi: ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की पूजा मामले की अब 14 को सुनवाई, मसाजिद कमेटी ने कहा- हमें भी सुना जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi: ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की पूजा मामले की अब 14 को सुनवाई, मसाजिद कमेटी ने कहा- हमें भी सुना जाए
Sat, 05 Aug 2023 08:01 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:01 PM IST
सार
Gyanvapi Case: सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट आकाश वर्मा की अदालत में आदि विश्वेश्वर की तत्काल पूजा-अर्चना के लिए दाखिल नए वाद पर शनिवार को सुनवाई हुई। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से कहा कि गया कि हमें भी सुना जाए।
विज्ञापन
हिंदू पक्ष ने दावा किया कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्ञानवापी में आदि विश्वेश्वर की तत्काल पूजा-अर्चना के लिए दाखिल नए वाद की सुनवाई शनिवार को सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट आकाश वर्मा की अदालत में हुई। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से कहा कि गया कि हमें भी सुना जाए। इस दौरान मसाजिद कमेटी और स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश सहित अन्य पक्षकारों को वाद की छायाप्रति रिसीव कराई गई।
विज्ञापन
अब मामले की सुनवाई 14 अगस्त को होगी। यह वाद आदि विश्वेश्वर डोली रथ यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेंद्र योगीराज सरकार की तरफ से दाखिल किया गया है। इसमें कहा गया कि हिंदू धर्म के लोग सावन के अधिमास में मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सुप्रीम मुहर से विवाद के निपटारे की राह आसान, पहली बार तीन अदालतों से ज्ञानवापी के ASI सर्वे पर आदेश
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग मिला है। इस अधिमास में शिवलिंग की पूजा अत्यंत आवश्यक है। आदि विश्वेश्वर की पूजा-अर्चना और राग-भोग का अधिकार तुरंत दिया जाना उचित रहेगा। वादी की तरफ से अधिवक्ता डॉ. एसके द्विवेदी बच्चा और भूपेंद्र सिंह ने पक्ष रखा है।