{"_id":"6846a7407258674fe9079e40","slug":"health-teams-not-checking-for-corona-virus-at-airport-and-railway-station-in-varanasi-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus In Varanasi: कैसे रुकेगा कोरोना का संक्रमण, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus In Varanasi: कैसे रुकेगा कोरोना का संक्रमण, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य टीम ही नहीं
Mon, 09 Jun 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:50 PM IST
सार
Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम का पता ही नहीं है। ऐसे में कोरोना का खतरा और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : Adobe stock photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित लगातार मिल रहे हैं, लेकिन विभागीय सतर्कता कम दिख रही है। दिल्ली, गुजरात सहित अन्य जगहों पर संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है और काशी में हर दिन बड़ी संख्या में इन स्थानों से पर्यटक आते हैं। इन सबके बीच एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कोई सजगता नहीं दिख रही है।
एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ही नहीं है। इसके पहले कोविड के दौर में ऐसे जगह जहां संक्रमण अधिक हैं, वहां से आने वालों की स्क्रीनिंग कर ट्रेवल हिस्ट्री पूछो जाती थी, लेकिन वर्तमान में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है।
जिले में वर्तमान इस समय कोरोना के 10 एक्टिव केस हैं। इसमें तीन लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है। एक चिकित्सक दिल्ली से वापस आए, जब बुखार, जुकाम, सिरदर्द हुआ तो कोरोना जांच करवाई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में हैं। इसके पहले कोविड के पहले, दूसरे, तीसरे लहर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक स्वास्थ्य टीम यहीं पर तैनात की जाती थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: रात के अंधेरे में रोते हुए पहुंची थी सोनम, गिरफ्तारी की पूरी कहानी; ढाबा संचालक की जुबानी
जरूरत पड़ने पर टीम के सदस्य बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री नोट कर रहे थे। इसकी पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाती थी। रेलवे स्टेशन पर भी विभाग की ओर से सत्तर्कता नहीं दिख रही है। रेलवे स्टेशनों पर भी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद आदि जगहों से बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। यहां भी अगर टीम सतर्क रहती तो यात्रियों को सहूलियत होती।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर सभी तरह को व्यवस्थाएं हैं। फिलहाल सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच करवाई जा रही है। एयरपोर्ट पर कोनिंग, स्वास्थ्य टीम की तैनाती का कोई आदेश नहीं आया है। शासन स्तर से आदेश जारी होते ही इस दिशा में आगे की कार्रयवाही की जाएगी। -डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ