फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health minister sayas that opd of hospital will open in evening

बोले स्वास्थ्य मंत्री, शाम के वक्त भी खुलेगी अस्पतालों में ओपीडी

Fri, 28 Apr 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
health minister sayas that opd of hospital will open in evening
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जाना चिकित्सा सेवा की हकीकत - फोटो : अमर उजाला
समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प हमारी सरकार ने लिया है। इस पर काम शुरू हो गया है। इसके तहत दिन की ओपीडी के साथ-साथ अस्पतालों-स्वास्थ्य केंद्रों पर शाम की ओपीडी भी शुरू की जाएगी। यहां चिकित्सक दो-दो घंटे सेवाएं देंगे।
विज्ञापन


अस्पतालों में चिकित्सकों-कर्मचारियों की कमी दूर कराकर जांच से संबंधित कमियां भी पूरा कराई जाएंगी। चिकित्सा सेवा  की हकीकत जानने आए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लहुराबीर के आईएमए बिल्डिंग में आयोजित डॉक्टर्स मीट में यह बातें कहीं।
विज्ञापन


मंत्री ने डॉक्टरों की समस्याओं कासमाधान कराने का आश्वासन तो दिया साथ ही व्यवस्था में सुधार के लिए प्राइवेट प्रैक्टिस न करने, जेनेरिक दवा  लिखने का पाठ भी पढ़ाया। मंत्री ने बताया कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले 270 सरकारी डॉक्टरों की फाइल तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों तक जल्द स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी। शाम की ओपीडी चलने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके लिए डॉक्टरों को एक निश्चित मानदेय भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने आईएमए का सहयोग भी मांगा।

कहा कि लंबे समय से अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों-कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं हुआ है, इसके लिए जल्द ही ट्रांसफर पोस्टिंग नियमावली बनाई जाएगी, ताकि मनमानी पर अंकुश लग सके।

इस दौरान उन्होंने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों से हफ्ते में चार घंटे का समय मांगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा सके। 

स्वास्थ्य मंत्री ने की ये घोषणाएं

health minister sayas that opd of hospital will open in evening
आईएमए बिल्डिंग में आयोजित डॉक्टर्स मीट स्वास्थ्य मंत्री - फोटो :
स्वास्थ्य मंत्री ने की ये घोषणाएं

क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन कराया जाएगा
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कराई जाएंगी
आईएमए में विभिन्न विभागों का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सिंगल विडो सिस्टम होगा
पेंशन संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी 
चिकित्सकों के खाली पदों पर जल्द ही भर्तियां होंगी
हाईटेक एंबुलेंस भी आईएमए को दिलाने का होगा प्रयास

खुलेगा टेलीमेडिसीन सेंटर
किसी भी बीमारी के इलाज के बारे में जानकारी के लिए जिले में टेलीमेडिसीन सेंटर खोले जाएंगे। आईएमए सभागार में इसकी घोषणा करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने इसके संचालन में आईएमए से सहयोग मांगा। कहा कि यहां रोस्टर के हिसाब से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। सेंटर के माध्यम से अस्पतालों के साथ ही आम लोग भी बीमारी के बारे में जान सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed