फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health Minister Dr Mansukh Mandaviya Varanasi visit today facilities at BHU Hospital

Varanasi: आज वाराणसी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, बीएचयू अस्पताल में सुविधाओं को परखेंगे

Sun, 27 Aug 2023 02:34 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Aug 2023 02:34 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज वाराणसी आएंगे। आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन
Health Minister Dr Mansukh Mandaviya Varanasi visit today facilities at BHU Hospital
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आएंगे। दोपहर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुविधाओं की समीक्षा के बाद निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल परिसर में जीरियाट्रिक सेंटर बनने के साथ ही मरीजों के जांच, इलाज सहित कई सुविधाओं को शुरू कराने की दिशा में काम चल रहा है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बोन बैंक भी खोला जाना है, जिसके लिए यहां मशीन मंगाए जाने के साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


मांडविया के दौरे को देखते हुए अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में तैयारियां चलतीं रहीं। कार्यक्रम के अनुसार वह दो बजे अस्पताल आएंगे। यहां समीक्षा करने के बाद केएन उडुप्पा सभागार में आयुष्मान योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और कार्ड बनाए जाने के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed