फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   health department will be expense 23 crore in just 45 days

वाराणसी में स्वास्थ्य विभाग को डेढ़ माह में खर्च करना होगा 23 करोड़

Fri, 23 Feb 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Feb 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
health department will be expense 23 crore in just 45 days
एनएचएम के तहत मिले थे 64.16 करोड़ रुपये
वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज डेढ़ महीने ही बचे हैं, ऐसे में बनारस में केवल 64 प्रतिशत बजट ही खर्च हो पाया है। एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन ) के तहत बनारस को 64 करोड़ 16 लाख रुपये मिले थे लेकिन जनवरी तक महज 41 करोड़ 25 लाख  ही खर्च हो पाया। एनएचएम की ओर से कम बजट खर्च करने वाले जिलों की सूची में 27वां नबर है।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से हर साल प्रदेश के सभी जिलों के लिए निर्धारित बजट जारी किया जाता है। इसके तहत जननी सुरक्षा योजना, पल्स पोलियो, टीकाकरण, अंधता निवारण आदि योजनाओं का संचालन होता है।
विज्ञापन


मिशन की ओर से बनारस को 64.16 करोड़ रुपये जारी किया गया था, इसमें जनवरी 2018 तक जिले में 41 करोड़ 25 लाख 82 हजार खर्च हुआ है। अब 31 मार्च तक इसमें से बचा 22 करोड़ 90 लाख 91 हजार रुपये खर्च करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किन्हीं कारणों से इस धनराशि का उपयोग नहीं हो सका तो धनराशि वापस भी हो सकती है। जारी सूची में सर्वाधिक बजट खर्च करने में बांदा नंबर वन पर है जबकि लखनऊ में सबसे कम 47.33 प्रतिशत खर्च हो पाया है।


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने कहा कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विभाग की ओर से मातृ, शिशु स्वास्थ्य को लेकर बीएचयू में भी कई योजनाएं चल रही है। इसमें बीएचयू की योजनाएं अंतिम चरण में हैं। नियमानुसार निर्धारित समयावधि के भीतर सभी काम चल रहे हैं, जिससे कि किसी तरह की असुविधा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed