फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health department alert air show 142 people treated sick child rushed hospital via green corridor

एयर शो में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद: 142 लोगों का उपचार, बीमार बच्चे को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया

Sat, 24 Oct 2026 07:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 24 Oct 2026 07:36 PM IST
सार

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न गंगा घाटों पर 142 लोगों को उपचार दिया। निर्जलीकरण, चक्कर, उल्टी और गर्मी से थकावट के मरीज चिकित्सा शिविरों में पहुंचे। नमो घाट पर बीमार बच्चे को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Health department alert air show 142 people treated sick child rushed hospital via green corridor
बच्चे को तुरंत मिला उपचार। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान दर्शकों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैद रहीं। नमो घाट समेत विभिन्न गंगा घाटों पर लगाए गए चिकित्सा शिविरों में 142 लोगों को उपचार दिया गया। इस दौरान बीमार हुए एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह के निर्देशन में एयर शो के दौरान विभिन्न घाटों पर चिकित्सकीय टीमें तैनात की गई थीं। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी सक्रिय रखी गईं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos

निर्जलीकरण, चक्कर और उल्टी से पीड़ित पहुंचे लोग
सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विभिन्न घाटों पर स्थापित चिकित्सा शिविरों में कुल 142 लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इनमें निर्जलीकरण, माइग्रेन, गर्मी के कारण थकावट, तीव्र गैस्ट्राइटिस, उल्टी, चक्कर आने और सर्दी-जुकाम की शिकायत वाले लोग शामिल थे। चिकित्सकीय टीमों ने मरीजों की स्थिति के अनुसार जांच की और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बच्चे को पहुंचाया अस्पताल
एयर शो के दौरान नमो घाट पर एक बच्चा बीमार हो गया। चिकित्सा टीम ने मौके पर उसे प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एंबुलेंस के जरिए बच्चे को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार दिया गया। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई से बच्चे को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

विज्ञापन

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए की गई थी व्यवस्था
सीएमओ ने बताया कि बड़े सार्वजनिक आयोजनों में लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चिकित्सा शिविरों में जरूरी संसाधनों के साथ टीमों को तैनात किया गया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे आयोजनों के दौरान पर्याप्त पानी पीते रहें और धूप व गर्मी से बचाव करें। अस्वस्थ महसूस होने पर निकटतम चिकित्सा शिविर में संपर्क करें। गंभीर लक्षण होने पर चिकित्सा सहायता लेने में देरी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed