फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   head constable who committed suicide in Varanasi written suicide note Wife not get benefit of job

नौकरी का लाभ पत्नी को न मिले: वाराणसी में आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल ने सुसाइड नोट में लिखी थी ये बात

Mon, 29 Apr 2024 04:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

वाराणसी में आत्महत्या करने वाले हेड कांस्टेबल ने सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी मौत के बाद कोई भी सरकारी लाभ या नौकरी मेरी पत्नी को न मिले। उधर, मृतक हेड कांसटेबल के घर पहुंचे आजमगढ़ के आईजी रेंज ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।  

विज्ञापन
head constable who committed suicide in Varanasi written suicide note Wife not get benefit of job
ओंकार पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल की आत्महत्या के बाद चोलापुर थाने की पुलिस को उसके घर से उसका सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


लिखा था कि मेरी मौत के बाद कोई भी सरकारी लाभ या नौकरी मेरी पत्नी को न मिले। सुसाइड नोट के आधार पर चोलापुर थाने की पुलिस ने ओंकार की पत्नी ज्योति पटेल, सास कुसुम देवी और ससुर जयप्रकाश पटेल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, घटना की जानकारी पाकर आजमगढ़ के आईजी रेंज अखिलेश कुमार रविवार को ओंकार के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कहा कि ओंकार के परिवार के साथ न्याय होगा। पुलिस ओंकार के परिजनों की हरसंभव मदद तत्परता के साथ करेगी। भटपुरवा खुर्द गांव निवासी हेड कांस्टेबल ओंकार पटेल आजमगढ़ के आईजी कार्यालय में तैनात था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह उसका शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। ओंकार पटेल के पिताजी राम लखन पटेल ने चोलापुर थाने की पुलिस को बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2022 में बड़ा लालपुर की ज्योति पटेल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी। ज्योति पटेल की एक अन्य युवक के साथ करीवी थी। इसकी शिकायत उसके मां-बाप से की गई, लेकिन वह लोग विवाद करने लगते थे।


ज्योति के मायके वाले ओंकार पटेल को दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोपों में फंसाने की धमकी देते थे। गत 26 अप्रैल को भी ओंकार को फोन पर धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed