फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   He stopped development of the state

प्रधानमंत्री ने रोका प्रदेश का विकास

Thu, 30 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 30 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम प्रदेश के विकास में बाधक बन रहे हैं। प्रदेश सरकार तेजी से प्रदेश में विकास कार्य करा रही है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से जो अंशदान मिलना चाहिए, वह नहीं दिया जा रहा है। शिवपाल ने ये बातें बुधवार को तेलियाबाग स्थित जिला सहकारी बैंक के नवीनीकरण के लाइसेंस लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि विकास के लिए प्रदेश सरकार ने तो अपना खजाना खोल दिया लेकिन विकास के झूठे सपने दिखाने वाले प्रधानमंत्री अपना खजाना खोलना नहीं चाह रहे हैं। जिन कार्यों का पैसा केंद्र सरकार ने रोक रखा है उनमें तीन साल से नेशनल हाइवे के काम का 139 करोड़, सिंचाई विभाग का 3500 करोड़ आदि बाकी हैं।
विज्ञापन


रिंग रोड मुआवजे के लिए किसानों के आंदोलन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पूरा मुआवजा दे रही है लेकिन केंद्र सरकार मुआवजा न देकर किसानों का हक मार रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नेताजी की इजाजत से हुआ था कौएद से विलय’
वाराणसी। कौमी एकता दल के सपा में विलय के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की इजाजत से विलय हुआ था। इसके लिए मुख्तार अंसारी नहीं बल्कि  कौएद नेता अफजाल अंसारी से बातचीत हुई थी। जहां तक मुख्तार अंसारी को आगरा से लखनऊ जेल शिफ्ट करने की बात है तो इसमें सपा की कोई भूमिका नहीं। ये सब कोर्ट के आदेश पर हुआ है।

कहा कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और बहुमत पाकर दोबारा सरकार बनाएगी। कहा कि सरकार लखनऊ से बलिया एक्सप्रेस वे बनाने जा रही है, इसके अलावा चुनाव में जो भी वादे किए गए थे, उन्हें पूरा भी किया गया। 

भाजपा ने मां गंगा और जनता दोनों को धोखा दिया
वाराणसी। शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने मां गंगा और जनता को धोखा दिया है। हमने वादा नहीं किया था लेकिन लोहिया ने कहा था कि नदियां साफ करो। उसी क्रम में वरुणा को साफ किया जा रहा है। मैनपुरी में दो और इटावा में चार नदियां साफ कराई गईं। हमने केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये गंगा को साफ करने के लिए मांगे थे।


कानपुर से लेकर इलाहाबाद, बनारस होते हुए यूपी में बहने वाली गंगा को पूरी तरह से साफ कराया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed