फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   He laid the Ministers 'Mission UP' foundation

मोदी के मंत्रियों ने रखी ‘मिशन यूपी’ की बुनियाद

Sat, 28 May 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 28 May 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
 He laid the Ministers 'Mission UP' foundation
Union Labour and Employment Minister Bandaru Dattatreya and Health Minister JP Nadda
केंद्र सरकार के दो साल के कामकाज का पूरा ब्योरा लेकर कें द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को काशी पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी सरकार के कामकाज का बखान किया और यह भी कहा कि दो साल में उत्तर प्रदेश में विकास के नाम पर जो कुछ भी हुआ है, वह केंद्र सरकार के पैसे से हुआ है। इसमें अखिलेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। कार्यकर्ताओं को आह्वान किया वे जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार के दो साल के कामकाज का ब्योरा उन्हें दें। इसके साथ ही मोदी के मंत्रियों ने काशी में ‘मिशन यूपी’ की बुनियाद रख दी।
विज्ञापन



भाजपा की जिला और महानगर इकाई की ओर से यहां नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में आयोजित ‘युवा सम्मेलन’ में दोनों मंत्री ढाई घंटे देर से पहुंचे। तीन घंटे चले इस कार्यक्रम में संगठन की नुमाइंदगी राष्ट्रीय मंत्री राम विचार नेताम ने की। इस मौके पर दत्तात्रेय ने कहा कि यूपीए सरकार की पूरी चिंता संगठित क्षेत्र के मजदूरों को लेकर थी, जबकि हमारा पूरा ध्यान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कुशल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर है। हमारी सरकार मजदूरों और श्रमिकों को कम से कम देय पर अधिक से अधिक सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देगी। कहा कि सरकार स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कुशल बनाएगी। बताया कि हर साल देश में एक करोड़ युवा श्रमिक आ रहे हैं। उन्हें कुशल श्रमिक बनाने के लिए कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन



यूपी में अखिलेश यादव की सरकार को घेरते हुए दत्तात्रेय ने कहा कि वह केंद्र के बूते ही चल रही है। सूबे की सड़कों को सुधारने के लिए केंद्र ने यूपी को 68 हजार करोड़ रुपया दिया है। इस पैसे से ही सड़कें बन रही हैं। कहा कि कार्यकर्ता महिलाओं और युवाओं के बीच जाएं। उन्हें सरकार के नीति और नीयत दोनों के बारे में बताएं। उनका भरोसा जीत लिया तो 2017 में यूपी जीतने में कोई रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस 60 साल में देश का भला नहीं कर सकी और हमसे दो साल में ही हिसाब मांग रही है। कांग्रेस शासन में दुनिया में भारत की पहचान एक कमजोर, घुटने टेकने वाले और भ्रष्टाचारी देश के रूप में थी मगर नरेंद्र मोदी ने दो साल में भारत की छवि दुनिया में बदलकर रख दी है। कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। कहा कि यूपी का विकास तेजी से हो सकता है मगर यहां का पावर हाउस (सत्ता का केंद्र) ही खराब है। यूपी की तस्वीर बदलनी है तो यहां पावर हाउस में अपना इंजन लगाओ और फिर सूबे को बदलते हुए देखो। कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी तो दोगुनी तेजी से विकास का काम होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दवा वितरण हो या टीकाकरण अभियान, हर अभियान के लिए यूपी के  सीएम को बार-बार फोन करना पड़ता है।




कार्यक्रम का नाम युवा सम्मेलन रखा गया था मगर न तो मंच पर युवा मोर्चा का कोई पदाधिकारी नजर आया और न ही उसे मंच से अपनी बात रखने का मौका मिला। सम्मेलन में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल, केदारनाथ सिंह, रामगोपाल मोहले, सुनील ओझा, शंकर गिरी, अशोक पांडेय, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, संजय भारद्वाज, राम प्रकाश दुबे, पीयूष वर्धन, नागेंद्र रघुवंशी, प्रभात सिंह, सुरेश सिंह, कृष्ण बिहारी राय, वीणा पांडेय, अशोक तिवारी, ज्ञानेश जोशी, नरेंद्र पांडेय, योगेश सिंह बबलू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed