फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   He demanded his dues and was beaten up Bullies injured a young man

Varanasi News : मांगा था बकाया पैसा मिली मार ; दबंगों ने युवक को किया घायल, जबरन कार में बैठाने का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 06:42 PM IST
सार

बकाया पैसे को मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पीड़ित ने अपनी बाइक बेची और बाकी पैसे लेने की मांग की जिसके बाद आरोपी पक्ष ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
He demanded his dues and was beaten up  Bullies injured a young man
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आदमपुर थाने थाना क्षेत्र में बकाया पैसा मांगना युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने युवक को कार में जबरन बैठा लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार लल्लापुरा निवासी आसिफ ने अपने छोटे भाई साहिल को कार में जबरन बैठा कर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आसिफ ने बताया कि उसके छोटे भाई साहिल ने कोनिया निवासी इंतजार नामक युवक को अपनी बाइक बेची थी। बाइक लेने के बाद इंतजार ने 9 हजार रुपये बकाया लगाया था। आरोप है कि साहिल जब बकाया पैसा मांगने गया तो कोनिया के पंचायती कुआ के पास इंतजार और उसके दोस्त जीत दूबे ने उसे जबरन अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन


दोनों उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद दुल्हीपुर के पास छोड़कर भाग गए। साहिल ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी इंतजार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed