फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   haz yatra 2017: today is the last day of application

हजयात्रा 2017 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
haz yatra 2017: today is the last day of application
हजयात्रा-2017 के लिए बीते चार जनवरी से आवेदन शुरू है। - फोटो : PTI
हज के मुकद्दस सफर पर जाने के लिए आवेदन का सिलसिला अंतिम पड़ाव है। आज यानी मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

अब तक पूर्वांचल भर से करीब छह हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
इसमें बनारस से करीब दो हजार से अधिक लोग हैं। इस बार हज का कोटा बढ़ने से इस साल ज्यादा लोगों की हज की ख्वाहिश पूरी होगी।  
हजयात्रा-2017 के लिए बीते चार जनवरी से आवेदन शुरू है।
इस बार पूर्वांचल की 4200 सीटों के लिए छह हजार लोगों ने आवेदन किया है।
वहीं प्रदेश भर से अब तक करीब 27 हजार आवेदन फार्म लखनऊ जमा किए जा चुके हैं। पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से बनारस में 15 जगहों पर फार्म भरने के लिए शिविर लगाए गए हैं।

मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि है लेकिन जिन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रखा है, उनको पासपोर्ट जारी नहीं हुआ है। वे इसे लेकर परेशान हैं। उनकी मांग है कि हज के आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed