फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Havan, Ati Maharudra Yagya in Kashi for peace of America-Iran war

Varanasi News: अमेरिका-ईरान के युद्ध की शांति के लिए काशी में हवन, अति महारुद्र यज्ञ

Sun, 15 Mar 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Havan, Ati Maharudra Yagya in Kashi for peace of America-Iran war
शिवाय विष्णु रूपाय अनुष्ठान में शुरू हुआ यज्ञ। - फोटो : रोड़वेज बस में खड़े परीक्षार्थी।
वाराणसी। अमेरिका-ईरान सहित अन्य देशों में चल रहे युद्ध को रोककर शांति कायम करने की मांग हर धर्म के लोग कर रहे हैं। अलविदा जुमा में जहां नमाजियों ने शांति की दुआएं मांगी, वहीं मंदिरों, मठों और आश्रमों में शांति के लिए हवन और अनुष्ठान शुरू हो गया है। काशी में दक्षिण भारत के भी साधु-संत, वैदिक विद्वान और श्रद्धालु इसे कर रहे हैं।
विज्ञापन

कल्वाकोलानु चितरंजन दास मेमोरियल सेवा संगठन, तेलंगाना की ओर से तीन दिवसीय शिवाय विष्णु रूपाय अनुष्ठान शनिवार को मुमुक्षु भवन, अस्सी घाट में शुरू हुआ। श्री श्रृंगेरी शारदा पीठम के दोनों जगद्गुरुओं के आशीष से शुरू अनुष्ठान में विश्व शांति और धर्म की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया। पहले दिन विष्णु सहस्रनाम पाठ हुआ। ब्रह्मश्री कल्वाकोलानु रामचन्द्रमूर्ति एवं गुरुपत्नी जयलक्ष्मी रामचन्द्रमूर्ति के सानिध्य में सुबह गणपति हवन, प्रार्थना पाठ, मंडपाधना, दीक्षा, ऋत्विक वरुण पंच गव्य प्रासन, अग्नि स्थापना, गणपति के अंग हवन, रुद्र नवग्रह आदि और गायत्री हवन हुआ।
विज्ञापन

दोपहर बाद लक्ष्य बिल्वार्चना हुआ। रामचन्द्रमूर्ति ने विष्णु दर्शन पर प्रवचन किया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सुबह एक लाख रुद्राक्ष पूजन, लहरी व ललिता सहस्रनाम पारायण होगा। गुरु विश्वेश्वर के दर्शन और प्रवचन होंगे। अंतिम दिन, 16 मार्च को गायत्री हवन होगा और सामूहिक संध्यावंदन होगा। दक्षिण भारत के सौ वैदिक विद्वानों सहित पांच सौ श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हैं। शृंगेरी मठ, महमूरगंज में तीन दिवसीय अति महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। सौ से अधिक विद्वानों ने हवन पूजन और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में मंत्रों से पूजित संगम, गंगा सहित पांच नदियों के जल से अभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed