{"_id":"5eebc87b8ebc3e4307072f13","slug":"hatya-city-news-vns5309333112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेता की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में मुर्गा-बाटी की पार्टी के दौरान सब्जी विक्रेता रमेश सोनकर (28) की हत्या के मामले में नामजद किरहिया चौराहा निवासी राधे यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में नामजद बलुआ जवाहर नगर के दीपू सोनकर और किरहिया खोजवां के ऋषि सोनकर की तलाश की जा रही है।
उधर, बृहस्पतिवार को रमेश का शव जब उसके शंकुलधारा सुदामापुर स्थित घर पहुंचा तो आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने सभी को समझाकर शांत कराया और सड़क खाली कराई। शंकुलधारा सुदामापुर निवासी मुन्नालाल सोनकर के पांच बेटों और एक बेटी में तीसरे नंबर का रमेश सब्जी बेचता था। बड़े भाई राजू के अनुसार मंगलवार की देर रात छोटे भाई सुरेश से ऋषि, राधे और एक अन्य युवक की कहासुनी हुई थी। बीचबचाव कर मामला शांत करा गया था। बुधवार की रात रमेश, चचेरे भाई छवि और बढि़यवा के साथ जलकल परिसर में मुर्गा बनाकर खा रहा था। तभी ऋषि, राधे और दीपू आए और रमेश का हाथ पकड़ा। दीपू ने रमेश के गले को चाकू से रेता और तीनों रमेश को झाडि़यों में फेंक कर भाग गए। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया।
गर्भवती पत्नी बेसुध
रमेश की हत्या के बाद उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी रिया बेसुध हो गई। वह बार-बार रमेश का चेहरा देखने की जिद कर रही थी। परिजनों ने बताया कि रमेश का 19 माह की एक बेटी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद भेलुपुर इस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और लंका इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी फोर्स के साथ रमेश का शव उसके घर लेकर पहुंचे। शव घर आते ही भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग 25 से 30 मिनट के बाद पुलिस रमेश का शव अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र घाट लेकर चली गई। उधर, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस ऐसी व्यवस्था करे कि जलकल परिसर में अराजकतत्वों का जमावड़ा न होने पाए।