{"_id":"5f75b2678ebc3e9bd17d88b0","slug":"hathras-misdeed-students-protest-against-setting-up-shroud-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस दुष्कर्म: वाराणसी में कफन की सेल लगाकर छात्रों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस दुष्कर्म: वाराणसी में कफन की सेल लगाकर छात्रों ने जताया विरोध
Thu, 01 Oct 2020 04:32 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 01 Oct 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस कांड को लेकर देश के साथ ही वाराणसी के लोग भी मर्माहत हैं और अपने अपने स्तर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कैण्ट चौराहा वाराणसी पर हाथरस के गुड़िया कांड के विरोध में छात्र संगठनों की ओर से कफन की सेल लगाई गई।
विज्ञापन
हरीश मिश्रा ने बताया कि सेल योगी सरकार की नाकामी का वह प्रतीक है जिसे देखकर मनुष्य की आत्मा रो रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के लोगों के लिए यह संदेश है कि लोग अब योगी सरकार से सवाल करने में डरते हैं। आरोप लगाया कि योगी सरकार की बदनीयती ने अनाज से सस्ता कफन कर दिया है, जबसे भाजपा सरकार है तब से कफन के धंधे में तेजी आई है।
विज्ञापन
लोग कभी नोटबंदी में मरते हैं तो कभी सीएए एनआरसी में मरते हैं, कभी कोरोना जैसे आपदा में बिना इलाज मरते हैं तो कभी दुष्कर्म से मासूम बच्चियों की मौत होती है। चारों तरफ लोग मर रहे हैं। कोई बेरोजगारी में मर रहा है तो कोई भुखमरी से, जिससे यह साबित होता है प्रदेश में सारे उद्योग धंधे से ज्यादा कफन का धंधा आसमान छू रहा है।
विज्ञापन