फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harshita Gupta of ABVP elected as president in Harishchandra PG College Students Union election

एबीवीपी की हर्षिता गुप्ता का अध्यक्ष पद पर कब्जा, हरिश्चंद्र पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव परिणाम हुआ देर शाम जारी

Thu, 04 Mar 2021 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 04 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Harshita Gupta of ABVP elected as president in Harishchandra PG College Students Union election
चुनाव के बाद चयनित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की हर्षिता गुप्ता ने जीत दर्ज की। समाजवादी छात्र सभा के अमन यादव ने उपाध्यक्ष, नितिन यादव महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर शक्ति शाहनी निर्वाचित हुए। जीते हुए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद शपथ दिलाई गई। 

विज्ञापन


हरिश्चंद्र महाविद्यालय में शाम को चुनाव परिणाम जारी किए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हर्षिता गुप्ता ने 1503 मत और प्रतिद्वंदी प्रत्याशी आयुष्मान यादव ने 1239 मत हासिल किए। 26 मत नोटा पर और 31 मत अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद निर्वाचित अमन यादव को 1816  मत व प्रतीक कुमार कन्नौजिया को 858  मत मिले हैं।
विज्ञापन


महामंत्री पद पर नितिन कुमार यादव को 1897 और विपुल सेठ को 791 वोट मिले हैं। पुस्तकालय मंत्री पद पर शक्ति साहनी को 1895 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अमन शर्मा और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर अंशु यादव निर्वाचत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर भानु प्रताप सिंह और शिक्षा संकाय पद पर शेषनाथ यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। विधि संकाय प्रतिनिधि के पद पर कोई उम्मीदवार नहीं था। कालेज की प्राचार्या ज्योत्स्ना चतुर्वेदी और चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराया। 
 

विजेताओं को कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया घर
विजेताओं को शपथ ग्रहण कराने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच घर तक छोड़ा गया। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर हर्षिता गुप्ता की जीत को लेकर विपक्षी गुट के छात्र नेता और उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहले से ही मौजूद पुलिस फ ोर्स ने सभी को खदेड़ दिया। इस दौरान बाहर खड़ी भीड़ में किसी ने पत्थरबाजी भी कर दी जिससे कुछ छात्राें को हल्की चोट आई है। 

चुनाव में हुई 34.5 फीसदी वोटिंग
वाराणसी। हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को मतदान के लिए 14 बूथ बनाए गए थे। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक कुल 34.5 फीसदी मतदान हुआ। महाविद्यालय में वोटरों की कुल संख्या 8112 है। वहीं दूसरी ओर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थक मैदागिन चौराहे पर बैरिकेडिंग करने की बात को लेकर पुलिसकर्मियों से उलझ गए। जिसपर पुलिस को उन्हें मौके से खदेड़ना पड़ा। कालेज के गेट पर पुलिस और पीएसी के जवानों तैनात थे। सीओ कोतवाली प्रवीण कुमार फोर्स के साथ परिसर में मौजूद रहे। 

प्रत्याशियों को रिझाने की हुईं तमाम कोशिशें
चुनाव के दौरान वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सुबह से ही मैदागिन चौराहे पर वोटरों को लाने ले जाने के लिए वाहनों की कतार लगी थी। इसके अलावा चुनाव लड़ रहे छात्र नेता अपने वोटरों के लिए चाय, नाश्ता और खाने की व्यवस्था भी की थी।
 

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, चोटिल
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित होते ही छात्रों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी जैसे ही परिसर से अपने घर के लिए निकले। परिसर के बाहर समाजवादी छात्र सभा व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे। देखते ही देखते छात्रगुट आपस में भिड़ गए। मैदागिन चौराहे के पास कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर भी चला दिया। इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही। पत्थर चलने से एक पुलिस कर्मी सहित तीन छात्र भी चोटिल हो गए। घायलों ने मंडलीय अस्पताल में उपचार कराया। बहरहाल पुलिस शरारती तत्वों की तलाश में जुटी हुई है।

अध्यक्ष पद 
हर्षिता गुप्ता-1503
आयुष्मान यादव-1239
नोटा-26
निरस्त-31

उपाध्यक्ष
अमन यादव-1816
प्रतीक कुमार कन्नौजिया-858
नोटा-58
निरस्त-43

महामंत्री
नितिन कुमार यादव-1897
विपुल सेठ-791
नोटा-58
निरस्त-53

पुस्तकालय मंत्री
शक्ति साहनी-1895
मनोज कुमार यादव-706
नोटा-119
निरस्त-79

कला संकाय
अमन शर्मा-506
आसिफ जमाल-476
नोटा-19
निरस्त-78

वाणिज्य संकाय
अंशु यादव-484
अभिषेक कुमार यादव-317
नोटा-9
निरस्त-8

विज्ञान संकाय
भानु प्रताप सिंह- निर्विरोध

शिक्षा संकाय
शेषनाथ यादव- निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed