फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harivansh narayan says that youth come forward for change of country

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण ने कहा, देश के युवा परिवर्तन के लिए आगे आएं

Sun, 12 Aug 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 12 Aug 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Harivansh narayan says that youth come forward for change of country
हरिवंश
यूपी के बलिया निवासी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह गांव की तरक्की, संस्कृति और संस्कारों के लिए प्रति बेहद संजीदा हैं। वह चाहते हैं कि आज का युवा परिवर्तन के लिए आगे आए। वे सबसे पहले समाज और देश की तरक्की के बारे में सोचें।
विज्ञापन


उन्होंने ये बातें शुक्रवार को फोन पर अमर उजाला से कही। उन्होंने कहा कि हर किसी को पहले देश और समाज की तरक्की के विषय में सोचना चाहिए। मै चाहता हूं गांव के युवा मिलकर हर जगह ऐसे समाज की स्थापना करें जिसमें हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ बैठ कर गांव की तरक्की, संस्कृति और संस्कारों पर चर्चा करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मै सांसद था तब भी मुझे जानने वाले लोग मेरे पास आते थे। आज भी उनके लिए मैं वही हूं। हां अब जिम्मेदारी कुछ ज्यादा बढ़ गई तो जाहिर है समय भी कम मिलेगा, इसके बावजूद गांव-गिरांव की बातें और वहां की यादें सदैव ताजा रहेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बधाई संदेश भेजकर गुरु ने दिया आशीर्वाद  

Harivansh narayan says that youth come forward for change of country
हरिवंश के गुरु श्रीराम वर्मा - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित होने पर उनके गुरुजनों में कम खुशी नहीं है। उन्हें पढ़ाकर गांव की शिक्षा में पारंगत करने वाले गुरु श्रीराम वर्मा ने अपने शिष्य को बधाई संदेश भेजकर खुशी जताई है।

उन्होंने कहा कि सेवाश्रम हाईस्कूल एवं प्राथमिक पाठशाला के शिक्षक भरत सिंह एवं झामलाल सिंह ने भी हरिवंश को पढ़ाया था। गीत भूदान के मिलकर गाते चलो, प्रेम की गंगा घर-घर बहाते चलो।

इस गीत को हरिवंश ने कक्षा चौथी में पढ़ाई के दौरान मधुर आवाज में गाया था, तो सभी उसके गीत के कायल हो गए थे। उस समय स्कूल में जेपी और विनोबा भावे के विचारों से बच्चों को नियमित रूप से अवगत कराया जाता था। उनके विचारों से हरिवंश काफी प्रभावित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed