{"_id":"61ad1bb063e6c808381cc17c","slug":"harishchandra-pg-college-won-the-chess-competition-varanasi-news-vns6263100162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज ने जीती शतरंज प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज ने जीती शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की ओर से अंतर महाविद्यालययी टीम और एकल, पुरुष-महिला शतरंज प्रतियोगिता रविवार को हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में आयोजित की गई। दोनों वर्गों के मुकाबले में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज को विजेता घोषित किया गया।
पांच राउंड खेले गए मुकाबले में 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खेल का आरंभ मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह और विशिष्ट अतिथि राजनीति विभाग की डॉ. अनुपम शाही ने किया। आयोजन सचिव डॉ. संजय सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के आकाश श्रीवास्तव ने प्रथम, काशी विद्यापीठ के चंद्रकांत गुप्ता ने दूसरा और श्रीराम पीजी कॉलेज के उदित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग एकल मुकाबले में जागृति वर्मा और प्रियांशी हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बलदेव पीजी कॉलेज की गरिमा त्रिपाठी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
टीम स्पर्धा पुरुष वर्ग में हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज को प्रथम, यूपी कालेज को दूसरा और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग टीम स्पर्धा में हरिश्चंद्र पहला, बलदेव पीजी कॉलेज दूसरा और महादेव पीजी कॉलेज को तीसरा स्थान मिला। अगली अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता रायगढ़ में होगी। इस मौके पर डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. संजय कुमार सिंह, दिनेश पाठक, चंचल गांगुली, स्वप्निल राज मौजूद रहे।