{"_id":"696893d60ae5d5ad48060ee1","slug":"harishchandra-pg-college-convocation-ceremony-1200-students-received-degrees-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में पहला दीक्षांत समारोह, तीन साल बाद 728 विद्यार्थियों को मिली उपाधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में पहला दीक्षांत समारोह, तीन साल बाद 728 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
Fri, 16 Jan 2026 06:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:48 PM IST
सार
Varanasi News: हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में सभी छात्र-छात्राएं परिधान में पहुंचे तो नजारा देखते बन रहा था। सुबह से पहुंचे विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी गईं डिग्रियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज का पहला दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस दौरान तीन साल पहले यानी 2022-23 में उत्तीर्ण 728 विद्यार्थियों को उपाधि दी गई। बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को उपाधि देते हुए नवाचार और शोध पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों की तर्ज पर अब महाविद्यालयों में भी दीक्षांत समारोह के आयोजन हो रहे हैं। सत्र 2022-23 मे जिन 728 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं इनमें सर्वाधिक 587 विद्यार्थी स्नातक के रहे। स्नातकोत्तर के 141 विद्यार्थियों को उपाधि मिली। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता हैं।
विज्ञापन
चेतिया बाबा के वंश की अर्चिता को एमकॉम में पहला स्थान
हरिश्चंद्र पीजी काॅलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में काॅमर्स विषय से 2023 में स्नातकोत्तर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली अर्चिता त्रिपाठी को मास्टर ऑफ काॅमर्स की उपाधि मिली। अर्चिता जिला सिद्धार्थनगर बांसी के प्रसिद्ध चेतिया बाबा के वंश की हैं और काॅमर्स के क्षेत्र में बड़े मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रो. त्यागी ने भारतेंदु हरिश्चंद्र ने कहा कि भारतेंदु हरिश्चंद्र ने आधुनिक हिंदी साहित्य के माध्यम से समाज को चेतना दी। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने विचार रखे। स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर और सम्मान प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने किया।
एनसीसी कैडेट्स ने डॉ. राम आशीष के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। संचालन प्रो. ऋचा, प्रो. ममता, धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन