अपना दल (एस) ने राबर्टसगंज में घोषित किया प्रत्याशी, पार्टी के विधायक बोले- इस फैसले से मैं खुश नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने सोनभद्र जिले की राबर्टसगंज सीट पर पकौड़ी लाल कोल को उतारा है। जिसके बाद दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक हरिराम चेरो ने पार्टी के फैसले पर विरोध जताया है।
विधायक हरिराम चेरो सोमवार दोपहर में रॉबर्ट्सगंज के बढ़ोली चौराहे पर गए थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बोले कि वह अपना दल (एस) द्वारा घोषित प्रत्याशी के फैसले से खुश नहीं हैं। हरिराम चेरो ने कहा कि मैंने हमेशा सोनभद्र के गरीबों और पिछड़ों की आवाज उठाई है। मेरा मानना है कि अपना दल (एस) को किसी स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाना चाहिए।
हरिराम चेरो ने कहा कि सोनभद्र की जनता भी किसी स्थानीय नेता को चुनना चाहती है। पकौड़ी लाल कोल मिर्जापुर के निवासी है, वहीं सपा-बसपा-रालोद के संयुक्त प्रत्याशी भाई लाल कोल भी दूसरे जनपद के है। कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी भी बाहरी प्रत्याशी है।
सोनभद्र की जनता में किसी भी दल के प्रत्याशी को लेकर उत्साह नहीं है। वहीं, अपना दल (एस) द्वारा पकौड़ी लाल कोल को प्रत्याशी बनाने पर समर्थकों में भी खुशी नहीं है।